Saturday, February 15, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Raigarh Chakradhar Samaroh 2024 : रायगढ़ का ऐतिहासिक चक्रधर समारोह इस दिन से होगा शुरु

Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ राजघराने के राजा चक्रधर सिंह की याद में हर साल चक्रधर समारोह (Raigarh Chakradhar Samaroh 2024) मनाया जाता है। चक्रधर समारोह राष्ट्रीय अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर है। इस समारोह में देश-विदेश के बड़े-बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं और इस कार्यक्रम को परफार्म कर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।

हालांकि कोरोनाकाल के बाद से ही यह कार्यक्रम पहले की तरह भव्य नहीं हो रहा, लेकिन गणेश चतुर्थी के मौके पर शुरू होने वाला ये कार्यक्रम इस वर्ष अपने पुराने भव्यता की ओर लौटेगा। इसकी कई वजह हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ लोकसभा से 25 साल तक सांसद रहे हैं। भले ही उनका गृह जिला जशपुर हैं, लेकिन रायगढ़ से गहरा लगाव है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी इस शहर के विधायक हैं। तीसरा राजघराने से इस बार भाजपा ने देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा भेजा गया है। इसलिए रायगढ़वासियों को ये समारोह अपने पुराने अंदाज में देखने को मिल सकता है। इसकी तैयारियां रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है।

39 वें चक्रधर समारोह-2024 (Raigarh Chakradhar Samaroh 2024) का आयोजन 7 सितम्बर से शुरू होगा। इस समारोह में सम्मिलित होने हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर/राज्य स्तर एवं स्थानीय कलाकारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते है। आवेदन 16 जुलाई 2024 तक स्वीकार किए जायेंगे।

उक्त समारोह में प्रस्तुति देने हेतु अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिए ई-मेल chakrasamaroh@gmail.com एवं पंजीकृत डाक के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय चक्रधर नगर रायगढ़ पिन.496001 में प्रेषित कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा।

रायगढ़ कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह (Raigarh Chakradhar Samaroh 2024)आयोजन समिति के अध्यक्ष  कार्तिकेया गोयल ने 39 वें चक्रधर समारोह 2024 के सफल आयोजन के लिए टेन्ट-पंडाल, लाईट एवं साउण्ड सिस्टम तथा फ्लैक्स, बैनर पोस्टर/निमंत्रण के संबंध में समिति गठित की है। जिसमें अपर कलेक्टर  राजीव कुमार पाण्डेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह समिति में आयुक्त नगर पालिक निगम  सुनील कुमार चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर  महेश शर्मा, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ज्योति सिंह, कार्यपालन अभियंता लोनिवि अमित कश्यप, कार्यपालन अभियंता छ.रा.वि.वि.क.मर्या रायगढ़  रामकुमार राव, पीडब्ल्यूडी के मुकेश शर्मा को सदस्य बनाए गए हैं।

इसके अलावा व्यवस्था के लिए समिति गठित की गई है। गठित समिति में अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह गठित समिति में आयुक्त नगर पालिक निगम सुनील कुमार चंद्रवंशी, डिप्टी कलेक्टर  रेखा चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर महेश शर्मा तथा डिप्टी कलेक्टर  शशिकांत कुर्रे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

 

 

Most Popular