अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ हर महीने नियमित आय चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office SCSS) आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। सरकार समर्थित इस योजना में निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है और इसमें बैंक एफडी की तुलना में आकर्षक ब्याज भी मिलता है। पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम (Post Office SCSS) के जरिए एकमुश्त निवेश कर हर महीने करीब 17 हजार रुपये तक की नियमित आय प्राप्त की जा सकती है।
जीरो रिस्क के साथ सुरक्षित निवेश
पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में निवेशकों का भरोसा इसलिए भी बना रहता है क्योंकि इन पर सरकार की गारंटी होती है। पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम (Post Office SCSS) को जीरो रिस्क निवेश विकल्प माना जाता है, जहां निवेश की सुरक्षा सुनिश्चित रहती है और नियमित ब्याज का लाभ मिलता है।

1000 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश
इस सरकारी योजना में न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है, जबकि अधिकतम निवेश सीमा 30 लाख रुपये निर्धारित की गई है। एकमुश्त निवेश करने के बाद निवेशक को तय अवधि तक नियमित ब्याज मिलता रहता है। पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम (Post Office SCSS) विशेष रूप से सेवानिवृत्त लोगों के लिए नियमित आय का भरोसेमंद माध्यम मानी जाती है।

टैक्स छूट का भी मिलता है लाभ
इस योजना में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत पुराने टैक्स सिस्टम में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक की कर छूट का लाभ भी मिलता है। इससे निवेशकों को सुरक्षित रिटर्न के साथ टैक्स बचाने का अवसर भी मिलता है।
5 साल की मैच्योरिटी, हर तीन महीने में ब्याज
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम (Post Office SCSS) की मैच्योरिटी अवधि 5 वर्ष है। इस दौरान ब्याज का भुगतान प्रत्येक तिमाही (हर तीन महीने) में किया जाता है। यदि कोई निवेशक मैच्योरिटी से पहले खाता बंद करता है, तो निर्धारित नियमों के अनुसार पेनल्टी देनी पड़ सकती है।

कैसे मिलेगी हर महीने 17,000 से ज्यादा की आय?
यदि कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस SCSS के संयुक्त (Joint) खाते में 25 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे प्रत्येक तिमाही लगभग 51,250 रुपये ब्याज के रूप में प्राप्त हो सकते हैं। यानी औसतन हर महीने 17,000 रुपये से अधिक की नियमित आय बनती है। पांच साल बाद निवेशक अपनी मूल राशि वापस ले सकता है या योजना को तीन वर्ष के लिए आगे भी बढ़ा सकता है। पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम (Post Office SCSS) रिटायरमेंट के बाद नियमित आय चाहने वालों के लिए एक लोकप्रिय सरकारी योजना है।

