Saturday, January 25, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Modi Adivasi Bhagwan : छत्तीसगढ़ के मंत्री ने मोदी को बताया भगवान, कांग्रेस ने मंत्री को बताया चाटूकार, मंत्री से की ये मांग

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के आदिवासी मंत्री रामविचार नेताम ने पीएम मोदी को आदिवासियों का भगवान (PM Modi Adivasi Bhagwan) और अवतारी पुरुष बताया है। इस पर कांग्रेस ने आदिवासी समाज का अपमान बताया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि आदिवासियों के भगवान बूढ़ादेव है। क्या भाजपा नरेंद्र मोदी को बूढ़ादेव से ऊपर मानती है। क्या भगवान महादेव से भी मोदी बड़े हैं ?

दीपक बैज ने कहा कि, कांग्रेस का अस्तित्व मिटाने वाले खुद ही मिट जाएंगे। हमारे भगवान हमारे देवी देवता हैं। आदिवासी संस्कृति में उनकी पूजा होती है। मोदी बीजेपी के भगवान हो सकते हैं, लेकिन हमारे भगवान बूढ़ादेव हैं, क्या उनसे बड़ा भगवान वो नरेंद्र मोदी को मानते हैं। बीजेपी के नेताओं को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए।

Also Read  Gaurav Vallabh : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, ये प्रखर वक्ता भाजपा में शामिल

कांग्रेस ने मंत्री रामविचार नेताम को मोदी का चाटूकार बताया है। कांग्रेस ने कहा कि, राम विचार नेताम ने बूढ़ादेव के बजाए मोदी को भगवान बताकर आदिवासी समाज की आस्था पर चोट किया है। भाजपा को हमारी आस्था के साथ और हमारे देवी देवताओं से ऊपर अपने नेताओं को बताने का कोई अधिकार नहीं है।

दरअसल, ​​​​​​15 नवंबर को रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम का समापन था। इस दौरान आदिम जाति विभाग के मंत्री रामविचार नेताम ने कहा था कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंसान नहीं भगवान (PM Modi Adivasi Bhagwan) हैं। नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज के लिए भगवान हैं। नरेंद्र मोदी ने अवतार लिया वो अवतारी पुरुष हैं।

Also Read  महुआ चुनने गई मां-बेटी पर भालू ने किया हमला, जान बचाकर भागी तो हुआ यह हादसा

नेताम ने कहा कि आज से पहले हमारी समस्या सुनने वाला कोई नेता पैदा नहीं हुआ था। धन्य है वसुंधरा, इस धारती पर अवतारी पुरुष हमारे देश के, हमारे आदिवासी समाज के भगवान जैसे अवतार लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, वो हमारी इतनी चिंता कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए चिंता की है। उन्होंने इस समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की है। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से छत्तीसगढ़ के साढ़े 6 हजार गांवों और ग्रामीणों का समग्र विकास होगा।

Most Popular