Saturday, February 15, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Phulodevi Netam : छत्तीसगढ़ की महिला सांसद संसद में हुईं बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम (Phulodevi Netam) शुक्रवार को संसद में बेहोश हो गईं। वो NEET के मुद्दे पर वेल में प्रदर्शन कर रहीं थी तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद कांग्रेस सांसद को एंबुलेंस से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया गया।

जानकारी के मुताबिक राज्यसभा में नीट पर चर्चा को लेकर विपक्ष के सांसद विरोध कर रहे थे। इसमें फूलोदेवी नेताम (Phulodevi Netam) भी नारेबाजी कर रही थीं। सदन में विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच महिला सांसद को अचानक चक्कर आ गया और वह नीचे गिर गईं। फूलोदेवी नेताम चल नहीं पा रहीं थीं उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया।

फूलोदेवी नेताम का हाल-चाल जानने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेता RML अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर्स से बात करने के बाद मीडिया को बताया कि, पूरी तरह जांच और रिकवरी के लिए कुछ दिन लगेंगे। फूलोदेवी के फैमिली मेंबर यहां नहीं हैं वे छत्तीसगढ़ में रहते हैं। इसलिए वे आगे की जांच उनके परिजन से पूछ कर की जाएगी।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के संसद सत्र के दौरान अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। मां दंतेश्वरी से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 

 

Most Popular