Wednesday, January 15, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Naxal Attack in Bijapur : एक बार फिर….चुनाव आते ही नक्सली निशाने पर आ गए भाजपा नेता, 24 घंटे में दो पूर्व सरपंचों की हत्या

Bijapur News : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही नक्सलियों ने एक बार फिर से बस्तर में भाजपा नेताओं व पूर्व जनप्रतिनिधियों को निशाना बनाना प्रारंभ कर दिया है। 24 घंटे के भीतर दो पूर्व सरपंचों की हत्या (Naxal Attack in Bijapur) की गई है।

बीजापुर के बिरियाभूमि में बुधवार रात भाजपा नेता व पूर्व सरपंच सुकलु फरसा की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। सुकलु का शव गांव के पास सड़क पर मिला है। शव के समीप नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पर्चे में लिखा गया है कि पूर्व सरपंच को चेतावनी देने के बाद भी वह भाजपा का काम करता रहा, जिस कारण हत्या की गई है। इससे पहले बुधवार की सुबह सुकलु की बेटी दिव्यानी ने वीडियो संदेश जारी कर नक्सलियों से पिता को छोड़ने की मार्मिक अपील भी की थी।

Also Read  Dhan Kharidi : बारिश की संभावना, सीएम ने धान खरीदी केंदों में जरूरी इंतजाम करने दिए निर्देश

इधर, मुखबिरी के शक में ही बीजापुर जिले के कडेर पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की भी नक्सलियों ने बुधवार को हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि सुखराम ने विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार किया था।

नक्सलियों को दिया मुंहतोड़ जवाब
बस्तर में वर्ष 2023 में विधानसभा व लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता लगातार नक्सली निशाने पर रहे। भाजपा से जुड़े दस से अधिक नेताओं की नक्सलियों ने बेदर्दी से हत्या की थी। इधर सत्ता परिवर्तन के बाद डबल इंजन की सरकार में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार आक्रामक अभियान चलाया गया है। इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक बस्तर में 207 नक्सलियों को मार गिराकर नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। वहीं नक्सलियों ने इस साल अब तक बस्तर में 55 लोगों की हत्याएं की हैं।
2023 में भाजपा नेताओं की लगातार हत्याएं (Naxal Attack in Bijapur)
– 05 फरवरी को नक्सलियों ने बीजापुर के भाजपा नेता नीलकंठ कक्केम की हत्या की।
-10 फरवरी को नारायणपुर के छोटेडोंगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की।
-11 फरवरी को दंतेवाड़ा के हितामेटा में भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व सरपंच रामधर अलामी की हत्या की।
-29 मार्च को नारायणपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ता व झारागांव के उपसरपंच रामजी दोदी की हत्या की।
-21 जून को बीजापुर जिले के इलमिड़ी में भाजपा जिला एसटी मोर्चा के अध्यक्ष काका अर्जुन की हत्या।
-21 अगस्त को सोमनपल्ली के भाजपा नेता महेश गोटा पर जानलेवा हमला।

Most Popular