Friday, January 24, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bijapur Naxalties Attacked : कैंप में नक्सलियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे एसपी, दो जवान घायल

Bijapur News : छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के झिड़पल्ली–2 में दो दिन पहले खुले नए कैंप में गुरुवार की रात नक्सलियों ने हमला (Bijapur Naxalties Attacked) कर दिया। नक्सलियों ने जब हमला किया, तब बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव कैंप में ही थे। रात करीब आठ बजे से लेकर 12 बजे तक भीषण मुठभेड़ चली है। इस हमले में दो जवान के घायल होने की बात की जा रही है। अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Also Read  Leopard Skin Seized : छत्तीसगढ़ में तेंदुए का शिकार, तेलंगाना में पकड़े गए दो तस्कर

देश के गृहमंत्री अमित शाह के 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य को लेकर इन दिनों बस्तर में नक्सलियों के प्रभाव वाले क्षेत्र में नवीन फारवर्ड आपरेटिंग बेस कैंप(एफओबी) पुलिस के उच्च अधिकारियों की निगरानी में खोले जा रहे हैं। इसलिए बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव समेत अन्य सुरक्षा बल के अधिकारी कैंप में ही थे।

रात करीब आठ बजे पहली मुठभेड़ (Bijapur Naxalties Attacked) कैंप के आउटर कॉर्डन में तैनात सुरक्षा बल के जवानों के साथ हुई है। करीब चार घंटे तक चले मुठभेड़ में नक्सलियों ने अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर(यूबीजीएल) दागने के साथ, स्वचालित हथियारों से हैवी फायरिंग की है। नक्सली पूरे कैंप को तबाह करने के इरादे से आए थे, पर सुरक्षा बल की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के बाद वे भागने पर मजबूर हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सर्चिंग अभियान को तेज किया गया है।

Also Read  IT Raid : रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई में आईटी की रेड

पामेड़ क्षेत्र बस्तर में सक्रिय सबसे खतरनाक नक्सलियों में से 25 लाख की इनामी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य सुजाता के प्रभाव वाला क्षेत्र है। वह दक्षिण बस्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता भी है। यह हमला उसी के नेतृत्व में होना बताया जा रहा है।

Most Popular