Sarangarh News : मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण योजना (Mukhyamantri Gaurav Alankaran Yojana) के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 18 शिक्षकों का सम्मान किया। सम्मानित शिक्षकों को मोमेंटो और योजना के तहत चेक दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षकों को सेजेस सारंगढ़ आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।
इनमें शिक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार (Mukhyamantri Gaurav Alankaran Yojana) से सम्मानित किया गया है। कृष्ण कुमार गुप्ता शासकीय प्राथमिक विद्यालय नदीगांव में कार्यरत हैं।
वे शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचारी गतिविधि, कबाड़ से जुगाड, टीएलएम निर्माण, राज्य स्तरीय बाल साहित्य निर्माण कार्यशाला, प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर की भूमिका आदि के लिए विख्यात हैं। इनके लगन व समर्पण से नदीगांव विद्यालय उत्तरोत्तर उन्नति कर रहा है व आम जनता का लगाव भी विद्यालय के प्रति बढ़ रहा है।
कृष्ण कुमार गुप्ता को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना के तहत उत्कर्ष उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने पर शिक्षकगण व मित्रगण, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील प्रधान, गिरिजा अच्युतानंद प्रधान सरपंच, शुकदेव दुआन जनपद पंचायत सदस्य बरमकेला, आरती अरविंद प्रधान उपसरपंच , विमलेश विश्वाल एवं गांव के नागरिकों में खुशी और हर्ष व्याप्त हैं।