गरियाबंद में बड़ा हादसा टला… वार्ड क्रमांक 08 में मौत बनकर पलटी क्रेन… पेड़ कटाई के दौरान मंजर-ए-कयामत, घर पर गिरी क्रेन, बाल-बाल बची जिंदगियां….

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद…… गरियाबंद नगर के वार्ड क्रमांक 08 में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पेड़ कटाई का एक सामान्य सा काम मौत के तांडव में बदल गया। देखते ही देखते एक विशाल क्रेन भरभराकर पलट गई और सीधे एक मकान पर जा गिरी। हादसे की आवाज इतनी भयानक थी कि पूरे वार्ड में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि वार्ड 08 में एक विशालकाय पेड़ की कटाई का कार्य चल रहा था। काम को तेजी से निपटाने के लिए मौके पर दो अलग-अलग क्रेन लगाई गई थी। पेड़ इतना बड़ा था कि एक क्रेन से संभालना मुश्किल था। सब कुछ सामान्य चल रहा था तभी अचानक पेड़ का वजन एक तरफ ज्यादा झुक गया। और क्रेन पर अचानक लोड बढ़ा और संतुलन बिगड़ गया। ड्राइवर कुछ समझ पाता, उससे पहले ही एक क्रेन धड़ाम की आवाज के साथ पलट गई। क्रेन का भारी-भरकम हिस्सा सीधे बगल में स्थित एक घर के ऊपर गिरा। घर की छत और दीवार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद लोग दूसरे कमरे में थे। अगर वो उसी हिस्से में होते तो अनहोनी को कोई नहीं टाल सकता था।

बाल-बाल बची आम जनता, टला बड़ा हादसा….
जिस वक्त हादसा हुआ, वहां आम लोगों की भीड़ लगी थी। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी पेड़ कटाई देख रहे थे। क्रेन गिरते ही लोग जान बचाकर भागे। अगर क्रेन थोड़ी और आबादी वाले हिस्से में गिरती तो कई जिंदगियां काल के गाल में समा सकती थी। लोगों का कहना है कि ये तो भगवान का शुक्र है कि बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है…. आसपास के रहवासियों में भारी आक्रोश और दहशत है। लोगों का कहना है कि बिना सुरक्षा मानकों के इतना बड़ा काम किया जा रहा था। न तो आसपास बैरिकेडिंग की गई थी, न ही लोगों को दूर रहने की हिदायत दी गई थी।गरियाबंद में बड़ा हादसा टला...
वार्ड क्रमांक 08 में मौत बनकर पलटी क्रेन...
पेड़ कटाई के दौरान मंजर-ए-कयामत, घर पर गिरी क्रेन, बाल-बाल बची जिंदगियां....