Mahtari Vandan Yojna : सीएम ने पत्नी संग खींचे ‘बइला, मंत्रियों ने पकड़ी रस्सी, 70 लाख महिलाओं को 1-1 हजार जारी

0
106
Mahtari Vandan Yojna: CM pulled the baila with his wife, ministers held the rope, Rs 1000 each issued to 70 lakh women
mahtara_vandan_yojna

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को तीजा के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। उन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के के मौके पर महतारी वंदन योजना के सातवीं किस्त की राशि के रूप में 01-01 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से महिलाओं के खाते में अंतरित किये। महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अपने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ मिट्‌टी के बैल (बइला) रस्सी (डोर) से बांधकर खींचे। इस दौरान डिप्टी CM अरुण साव और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी उनका साथ दिया। ये पोला तिहार की छत्तीसगढ़ी परंपरा है।

दरअसल, मुख्यमंत्री निवास में सोमवार को तीजा-पोरा तिहार (त्योहार) मनाया गया। CM ने पत्नी संग भगवान शिव की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूजा में प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान CM विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojna) की 7वीं किश्त के 1-1 हजार रुपए जारी किए। CM ने महिलाओं को पोषण माह 2024 की शपथ दिलाई। बच्चों के सही खान-पान को लेकर ये शपथ ली गई।

महतवारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojna) की किश्त जारी करते हुए CM साय ने कहा कि, तीज पर यह बहनों के लिए हमने उपहार भेजा है। उन्होंने कहा कि, हमारे निमंत्रण पर प्रदेश भर से बहनें अपने भाई के घर आई हैं। मैं सभी का स्वागत करता हूं। सुपोषण रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

CM ने कहा, आज पोरा है और यह पशु प्रेम का तिहार है। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और यहां के किसान समृद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री निवास को परंपरागत ग्रामीण परिवेश में सजाया गया है। तीजा-पोरा तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में CM हाउस पहुंची। कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन के साथ ही पारंपरिक खेलकूद का भी आयोजन किया गया है।

महिलाओं ने तीज तिहार पर CM हाउस में लाख की चूड़ियां बनवाई।

कलाकार आरू साहू ने दी परफॉर्मेंस

लोकगीतों पर हुआ डांस।

पूजा के लिए की गई तैयारी।

महिलाओं ने लगवाई मेहंदी।

मुख्यमंत्री ने पोरा तिहार कार्यक्रम में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं को पोषण माह की शपथ दिलाई।