Saturday, January 18, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahila Congress Protest : छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस सीएम हाउस का करेगी घेराव, सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप…

Chhattisgarh Mahila Congress : प्रदेश में बढ़ते अपराध और दुष्कर्म को लेकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव (Mahila Congress Protest) करेंगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

नेताम ने कहा, प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है।

महिलाएं भयभीत है और डरी सहमी हुई है। भाजपा के 9 महीने की सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आए हैं। महिलाओं के खिलाफ 3 हजार से ज्यादा आपराधिक घटना हुई हैं।

Also Read  PM Awas Yojna : छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जाएंगे साढ़े 8 लाख घर, केंद्र ने दी हरी झंडी

सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं, इसलिये अपराधियों का हौसला बुलंद है। (Mahila Congress Protest) उन्होंने प्रदेश की गई गंभीर घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, बेहद शर्म की बात है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी पर मौन है।

इस मामले में कांगेस ने निर्णय लिया है कि हम अपनी बहन व बेटियों की रक्षा और उनके न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे। वहीं महिला राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने आगे कहा कि महिलाओं के अधिकार के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। इसी कड़ी में 10 सितंबर को प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Also Read  Modi Ambikapur Today : पीएम मोदी आज अंबिकापुर दौरे पर, रायपुर से रायगढ़ के लिए हुए रवाना

प्रदर्शन के बाद रैली निकालकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी करेंगे। प्रदेश में लगातार हो रही बलात्कार की घटना बहुत ही दुखद घटना है और मैं पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।

फूलो देवी नेताम ने आरोप लगाए कि 9 महीने की बीजेपी सरकार में 600 से अधिक बलात्कार के मामले सामने आए हैं। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ 3000 से ज्यादा अपराधी घटनाएं हुई हैं। सत्ता में बैठे लोग अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं।

Also Read  PM Modi CG Visit : पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे नेता, तैयार हो रहा विशाल वॉटर प्रूफ डोम

प्रदेश के कई जिले में लगातार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। (Mahila Congress Protest) चाहे वह रायपुर हो भिलाई हो बस्तर हो जशपुर हो रायगढ़ हो अंबिकापुर हो इन जगहों पर लगातार महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।

 

 

Most Popular