Wednesday, January 15, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Intern Doctor Suicide : सहेली के बाहर जाते ही इंटर्न डॉक्टर ने गर्ल्स हॉस्टल में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक इंटर्न डॉक्टर ने फांसी (Intern Doctor Suicide) लगाकर आत्महत्या कर ली। इंटर्न डॉक्टर ने छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) के गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाई है। जानकारी के मुताबिक मृतिका भानू प्रिया सिंह साल 2018 बैच की MBBS छात्रा थी। 2023 में वो पास आउट हुई थी।

फिलहाल, अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशिप कर रही थी। शनिवार को भानू प्रिया अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बिलासपुर आई हुई थी। इसी दौरान सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में उसने सुसाइड कर लिया। हालांकि सुसाइड के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

Also Read  Harish Chand Banjare Samadhi : 22 साल के युवक ने 7 फीट गहरे गड्ढे में ली समाधि

बताया जा रहा है कि भानू प्रिया सिंह सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में रुकी थी। रविवार को उसकी सहेली बाहर गई थी। इसी दौरान करीब दोपहर 12 बजे उसने अपनी सहेली के कमरे में फांसी (Intern Doctor Suicide) लगा ली। हॉस्टल में रहने वाली दूसरी मेडिकल स्टूडेंट्स ने भानू को फंदे से उतारा और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लाया।

Also Read  अमानक धान खपाने की थी तैयारी, 215 बोरी धान किया जब्त, कलेक्टर ने दी चेतावनी...

तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। भानू के सुसााइड की खबर मिलने के बाद अन्य स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी भानू के परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस फिलहाल मामले में बाकी स्टूडेंट्स और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Most Popular