CG NEWS : राज्य सरकार (Gariyaband News) द्वारा सुशासन की अवधारणा को वास्तविकता में उतारने के लिए विभिन्न नीतिगत पहलों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
इसी संदर्भ में, अधिकारियों और कर्मचारियों (Gariyaband News) को कार्यालय के समय में उपस्थित रहने और अपने सरकारी दायित्वों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, बिना उच्च अधिकारियों की अनुमति के छुट्टी पर न जाने की भी हिदायत दी गई है।
राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद (Gariyaband News) कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश के दिनों में बिना अनुमति के संबंधित मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया है।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि अधिकारी और कर्मचारी शनिवार, रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में अपने अधिकारियों से उचित अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ सकते हैं।
उन्होंने जिला (Gariyaband News) अधिकारियों को इस निर्देश का पालन सुनिश्चित करने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सख्ती से निर्देशित करने को कहा है। यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया या नियमों का उल्लंघन हुआ, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।