Friday, October 18, 2024

Dhan Kharidi : बारिश की संभावना, सीएम ने धान खरीदी केंदों में जरूरी इंतजाम करने दिए निर्देश

Chhattisgarh News :  छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टर्स को खरीदी केंद्रों में धान के रख-रखाव और बेहतर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी (Dhan Kharidi ) चल रही है जो आगामी 31 जनवरी तक चलेगी।

ads1

सीएम भूपेश ने कहा कि प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी (Dhan Kharidi ) की जा रही है। धान को बारिश से बचने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान उपार्जन केन्द्रों का कलेक्टर दौरा करें। धान को सुरक्षित रखने की सभी चीजें मौजूद हैं या नहीं यह देखे। जहां व्यवस्थाएं कम वहां तुरंत व्यवस्था की जाए।

केन्द्रों में 9 लाख टन से अधिक धान : सीएम भूपेश ने कलेक्टरों से कहा कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में बारिश होने के आसार जताएं हैं। प्रदेश के उपार्जन केन्द्रों में 9 लाख टन से अधिक धान में है। सभी जिले यह सुनिश्चित करें कि धान (Dhan Kharidi ) के सुरक्षित रख रखाव की व्यवस्था समितियों, उपार्जन केन्द्रो में की जाए। धान उपार्जन केंद्र में धान केप कवर, तिरपाल से कवर करें, ड्नेज सही लगा हो, फ ड में पानी का जमाव न हो यह जरुरी है। जो कलेक्टर धान उपार्जन केन्द्रों का दौरा करने गये हैं वो सभी व्यवस्था है यह नहीं यह जरुर देखें।

छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी : छत्तीसगढ में आज मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार सुबह से बादल छाए हुए थे। वहीं कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई है। नमी आने से प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट हुई है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के असर और बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

Most Popular