Saturday, January 18, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG Dhan Kharidi : किसानों को बहत्तर घंटे में मिल रहा धान का दाम, सीएम का अन्नदाताओं ने जताया आभार

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार अपने वादे के मुताबिक राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने (CG Dhan Kharidi) के एवज में 72 घंटे के भीतर ही राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह व्यवस्था वास्तव में किसानों के उपज और उनके परिश्रम का सम्मान है।

रायपुर जिले के चटौद गांव के किसान धनश्याम वर्मा को पचेडा सोसायटी में 37 क्विंटल धान (CG Dhan Kharidi) बेचे अभी 72 घंटे भी नहीं हुए थे कि उनके बैंक खाते में राशि पहुंचने की सूचना का मैसेज उनके मोबाइल पर आ पहुंचा। किसान हितैषी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा त्वरित भुगतान की व्यवस्था पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की बदौलत छत्तीसगढ़ के किसानों को पूरे देश में धान का सर्वाधिक मूल्य मिल रहा है। धान बेचने के बाद किसानों को तत्काल राशि भी मिल जा रही है। ऐसी व्यवस्था किसी अन्य राज्य में नहीं है।

Also Read  IED BLAST : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवानों के साथ एक मीडियाकर्मी घायल

किसान धनश्याम वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है। किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रूपए मूल्य भी मिल रहा है, जो देश में सबसे अधिक है। इससे राज्य में खेती-किसानी को प्रोत्साहन मिल रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आ रहा है।

Most Popular