CGBSE 12th Result 2025 : 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 : कांकेर के अखिल सेन बने टॉपर, 98.20% अंक; सुबह पेपर बांटते थे, अब प्रदेश में नंबर-1

CGBSE Class 12 Merit List : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट (CGBSE 12th Result 2025) घोषित कर दिया है। इस बार कुल 81.87% छात्र पास हुए हैं। कांकेर के अखिल सेन ने 98.20% अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है।

खास बात यह है कि अखिल सुबह अखबार बांटने का काम करते थे, और अब प्रदेश में प्रथम स्थान पर हैं। इस वर्ष टॉप-10 लिस्ट में 19 छात्रों ने जगह बनाई है, जिनमें से 7 छात्र रायपुर जिले से हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने टॉपर्स को विशेष रूप से सम्मानित करने की भी बात कही।

 

12वीं बोर्ड 2025 मुख्य आंकड़े (CGBSE 12th Result 2025)

कुल परीक्षार्थी : 2,40,356

पास छात्र : 1,94,906

कुल पास प्रतिशत : 81.87%

छात्राएं : 84.67%

छात्र : 78.07%

टॉपर्स की संख्या (टॉप-10 में) : 19 छात्र

रिजल्ट वेबसाइट (CGBSE 12th Result 2025)

cgbse.nic.in

results.cg.nic.in

CGBSE 12th Top 10 Merit List 2025

रैंकनामप्रतिशतज़िला
1अखिल सेन98.20%कांकेर
2श्रुति मंगतानी97.40%मनेन्द्रगढ़
3वैशाली साहू97.20%बेमेतरा
4हिमेश यादव97.00%बलौदाबाजार
4लुमी साहू97.00%बलौदाबाजार
5निशा एक्का96.80%जशपुर
6पल्लवी वर्मा96.60%रायपुर
6कृतिका यादव96.60%रायगढ़
7धनेश्वरी यादव96.40%रायपुर
7रुचिका साहू96.40%रायपुर
8तरंग अग्रवाल96.20%रायगढ़
8सौम्या अग्रवाल96.20%सक्ती
9कृति यादव96.00%रायपुर
9कृष्ण कुमार पंजवानी96.00%रायपुर
9रुचि कल्याणी96.00%रायपुर
9खुशी देवांगन96.00%जांजगीर
10ग्रेसी साहू95.80%बालोद
10ऋतू साहू95.80%बेमेतरा
10भूमिका देवांगन95.80%रायपुर