Friday, January 24, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG NEWS : किसान परिवार के वीणा और आदित्य का राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयन, सीएम ने फोन कर दी बधाई

Raipur News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर के रूप में सेवा कर रही छत्तीसगढ़ (CG NEWS) की बेटी वीणा साहू और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में चयनित बस्तर संभाग के फरसगांव के आदित्य सिंह की भारतीय सेना में जाने की प्रेरणा की सराहना की है। ये दोनों युवा साधारण परिवार से हैं और अपनी साधारण पृष्ठभूमि के बावजूद, देश की सेवा और भारतीय सेना में शामिल होने के अपने जुनून के चलते इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

वीणा साहू बालोद जिले (CG NEWS) के जमरूवा गांव के किसान चेतन साहू की बेटी हैं। उनका सपना था कि वे मिलिट्री में जाएं, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पूरा किया। आदित्य सिंह के पिता जयप्रकाश सिंह एक जनरल स्टोर चलाते हैं। आदित्य के पिता का सपना था कि वे एयरफोर्स में जाएं, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। अब उनका यह सपना उनके बेटे ने अपनी मेहनत और समर्पण से साकार कर दिखाया है।

Also Read  Transfer News : अफसरों का ट्रांसफर, सचिवालय सेवा के अधिकारियों के विभाग बदले

मुख्यमंत्री साय (CG NEWS) ने वीणा साहू से फोन पर बातचीत की और उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी, साथ ही उनका उत्साह बढ़ाया। वीणा साहू छुट्टियों में अपने घर आई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां हमारे स्वाभिमान और छत्तीसगढ़ की शान हैं। उन्होंने वीणा साहू से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है और इसे ऊंचाई पर पहुंचाया है। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश के अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वीणा साहू ने कहा कि नर्सिंग ऑफिसर बनकर हम उन लोगों की सेवा कर रहे हैं, जो देश की सेवा करते हैं, और यह हमारे लिए गर्व की बात है।

Also Read  Gang Raped : महिला को कार में लिफ्ट देकर शिक्षक ने अपने दोस्तों संग किया गैंगरेप

मुख्यमंत्री (Vishnu Deo Sai) ने आदित्य सिंह की इस उपलब्धि पर उनके पिता से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदित्य की सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है, और उन्हें इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने आदित्य के पिता से यह भी कहा कि उन्हें आदित्य की पढ़ाई की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जो भी आवश्यक होगा, वे सहयोग प्रदान करेंगे। आदित्य ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है, और मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा हमेशा देश और प्रदेश की सेवा में तत्पर रहते हैं।

Most Popular