Saturday, January 18, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG Cabinet Minister : छत्तीसगढ़ को दो नए मंत्रियों को लेकर आया मुख्यमंत्री साय का बड़ा बयान, बोले …

CG Cabinet Minister : प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मंत्रिमंडल (CG Cabinet Minister) का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए बस थोड़ा इंतजार करें। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।

इस बार विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल (CG Cabinet Minister) का एक पद खाली रखा था। वहीं मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर दिल्ली जा चुके हैं।

Also Read  LokSabha Election Exit Poll : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव एक्जिट पोल पर लगाया प्रतिबंध

चुनाव जीतने के बाद बृजमोहन ने विधायकी और मंत्री दोनों पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद बृजमोहन अग्रवाल के सभी विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री के पास हैं। इसमें संसदीय कार्यमंत्री का विभाग भी शामिल है।

विधानसभा सत्र के दौरान संसदीय कार्यमंत्री की अहम भूमिका रहती है। यही वजह है कि विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होना तय है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री दोनों रिक्त पदों पर किसकी नियुक्ति करते हैं या फिर केवल एक मंत्री को ही जगह मिलेगी। हालांकि अब तक ज्यादातर मामलों में मंत्रिमंडल का विस्तार नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही होता आया है।

Also Read  CM Sai : मुख्यमंत्री विष्णु देव ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

 

 

 

Most Popular