Saturday, January 25, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत, अब इस तारीख तक कटा सकेंगे धान बेचने टोकन

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के किसानों (CG Dhan Kharidi) को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब किसान 25 जनवरी तक आनलाइन व आफलाइन धान बेचने के लिए टोकन ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों से धान की खरीदारी (CG Dhan Kharidi) सुचारू रूप से की जा रही है। इस प्रक्रिया की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर की जा रही है। राज्य में 14 नवंबर से प्रारंभ हुई धान खरीद का कार्य लगातार जारी है।

अब तक लगभग 93.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। धान की बिक्री के लिए 18.69 लाख किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 21 हजार 040 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह धान खरीद अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

Also Read  Rajim Kumbh Mela : 52 एकड़ क्षेत्र में स्थित नए मेले स्थल पर होगा राजिम कुंभ का आयोजन

प्रदेश के सभी पंजीकृत किसानों के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान बिक्री (CG Dhan Kharidi) के लिए टोकन की सुविधा ऑनलाइन ऐप (टोकन तुंहर हांथ) और उपार्जन केंद्रों पर 25 जनवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगी। किसान अपनी सुविधा के अनुसार तिथि का चयन कर नियमों के अनुसार धान बेच सकते हैं।

धान की खरीद के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से जारी है। धान उठाव के लिए लगभग 62.72 लाख मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किए गए हैं, जिनमें से अब तक 36.38 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

Also Read  Ias-Ips Posting : 6 आईएएस के विभाग बदले, 4 आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग 

27.78 लाख किसानों ने धान बेचने कराया है पंजीयन (CG Dhan Kharidi)

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस खरीफ वर्ष में 27.78 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं। इस वर्ष 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का अनुमान लगाया गया है।

81,926 किसानों को जारी किए गए थे टोकन (CG Dhan Kharidi)
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 02 जनवरी 2025 को 62,494 किसानों से 2.90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसके लिए 81,926 टोकन जारी किए गए थे। अगले दिन के लिए 83,303 टोकन जारी किए गए हैं।

 

Also Read  Lithium Mines : छत्तीसगढ़ में यहां खुलेगी देश की पहली लीथियम खदान, बेहद खास है यह माइंस

 

Most Popular