Saturday, January 18, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ganja Smuggling : गांजा और शराब की तस्करी रोकने झारखंड बार्डर पर नाकेबंदी

Balrampur News : छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्य झारखंड से बड़ी मात्रा में गांजे व शराब की तस्करी होती है। नशे के तस्करों के खिलाफ रामानुजगंज आबकारी विभाग उप निरीक्षक अभिषेक कुमार राजवाड़े की अगुवाई में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को बार्डर पर नाकेबंदी की गई और पड़ोसी राज्य से आने जाने वालों की तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान एक भी प्रकरण नहीं मिले।

Also Read  E-Way Bill : छत्तीसगढ़ सरकार और व्यापारी आए आमने-सामने, मंत्री ओपी चौधरी बोले....

रामानुजगंज जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर अंतरराज्य आबकारी जांच चौकी में आबकारी उप निरीक्षक अभिषेक कुमार राजवाडे एवं चंद्रदीप भगत के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि अंतरराज्य नाके से हमेशा मादक पदार्थों के तस्करी किए जाने की सूचना विभाग को मिलते रहती है।

इसे लेकर विभाग अब सतर्क नजर आ रहा है आबकारी उप निरीक्षक अभिषेक कुमार राजवाडे ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ एवं झारखंड दोनों ओर साप्ताहिक बाजार के मध्य नजर भी सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें दो चक्का वाहन एवं चार चक्का वाहनों की सघनता से जांच की। आबकारी विभाग के सघन अभियान से तस्करों में हड़कंप व्याप्त है।

Also Read  Breaking : नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटी, अब तक 21 की मौत, कई लापता

झारखंड में अंग्रेजी शराब सस्ता होने के कारण हमेशा झारखंड से अंग्रेजी शराब की तस्करी छत्तीसगढ़ में होती है वही महुआ शराब भी बड़ी मात्रा में झारखंड से लाया जाता है ऐसे में विभाग के अभियान से अंग्रेजी शराब एवं महुआ शराब का झारखंड से आना बंद होगा।

Most Popular