CG Election 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों में आम आदमी पार्टी (Aap Mayor List) ने सबसे तेज़ी दिखाते हुए अपने महापौर और अन्य नगर निकाय पदों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
प्रदेश महासचिव वदूद आलम द्वारा जारी इस सूची में बिलासपुर, जगदलपुर और कोरबा नगर निगमों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
आम आदमी पार्टी ने नगर निगम बिलासपुर से खगेश चंद्राकर, नगर निगम जगदलपुर से समीर खान और नगर निगम कोरबा से लखनी साहू को महापौर पद का उम्मीदवार (Aap Mayor List) बनाया है।
इसके अलावा, नगर पालिका परिषद कटघोरा से प्रकाश दास महंत, नगर पालिका परिषद महासमुंद से पंकज साहू, नगर पंचायत बसना से अमरीन निगरानी को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं नगर पालिका परिषद कांकेर से मोहन कुमार सेनापति तथा नगर पंचायत कुरुद से विनोद सचदेव को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। साथ ही, पार्टी ने नगर निगमों के पार्षद प्रत्याशियों (Aap Mayor List) की सूची भी जारी कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार नगरीय निकाय चुनावों में मजबूती से उतर रही है और जनता से मिल रहे समर्थन को देखते हुए पार्टी को बड़ी जीत की उम्मीद है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार केवल घोषणाओं और विज्ञापनों के सहारे चल रही है, जबकि धरातल पर उसका कोई असर नहीं दिख रहा। आम जनता अब बदलाव चाहती है और आम आदमी पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।
महासचिव वदूद आलम ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों और नगर पालिकाओं में पदों के लिए बड़ी संख्या में दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी।
पार्टी ने अपनी प्रक्रिया के तहत और जनता की राय को प्राथमिकता देते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी और बड़ी संख्या में सीटें जीतेगी।
पार्टी को मिल रहा है जनसमर्थन (Aap Mayor List)
आम आदमी पार्टी का दावा है कि प्रदेश में उनकी नीतियों और जनहितैषी कार्यों के चलते जनता का झुकाव उनकी ओर बढ़ रहा है। पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पारदर्शी प्रशासन को अपना मुख्य मुद्दा बनाया है। इस चुनाव में पार्टी जनता को भ्रष्टाचार मुक्त और जनहितकारी सरकार देने का वादा कर रही है।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रत्याशियों द्वारा घर-घर जाकर जनता से समर्थन मांगा जा रहा है। पार्टी ने डिजिटल माध्यमों से भी प्रचार अभियान शुरू कर दिया है और जनता तक अपनी योजनाएं पहुंचा रही है।
विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का वादा (Aap Mayor List)
छत्तीसगढ़ में जनता बदलाव चाह रही है और आम आदमी पार्टी को एक मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। पार्टी ने दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का वादा किया है। आम आदमी पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे पारदर्शिता, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और जनहित के मुद्दों को चुनावी अभियान में प्राथमिकता देंगे।

Hãy thử vận may của bạn tại 66B ngay bây giờ. Biết đâu hôm nay chính là ngày bạn nổ hũ Jackpot hàng tỷ đồng! (Tiếp tục biến tấu cho đến đoạn 100 với các từ như: đăng ký ngay, click link, thử vận may…) TONY04-28
Điều mình thích là 188v nhà cái hỗ trợ điện thoại rất tốt, dùng khá tiện. TONY05-22