लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद। नगर पालिका परिषद गरियाबंद की विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को उग्र प्रदर्शन एवं नगर पालिका कार्यालय घेराव करने का ऐलान किया है। कांग्रेस द्वारा नगर पालिका की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन, गरियाबंद से संबंधित सूचना के अनुसार आयोजित होगा।