Kia New SUV Launch : किआ की बड़ी तैयारी! भारत में लॉन्च होंगी दो नई SUV, Hybrid और EV का टीजर जारी

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद किआ इंडिया (Kia New SUV Launch) अब दो नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक नया टीजर जारी कर संकेत दिया है कि जल्द ही भारतीय ग्राहकों को एक Hybrid Electric Vehicle (HEV) और एक Battery Electric Vehicle (BEV) देखने को मिल सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Hybrid और Electric SUV की लॉन्चिंग के संकेत

किआ इंडिया (Kia New SUV Launch) द्वारा जारी टीजर वीडियो में HEV और BEV तकनीक की झलक दिखाई गई है। वीडियो के साथ कंपनी ने कैप्शन लिखा है— “Future is knocking. One clue, more than one possibility.” इसके बाद माना जा रहा है कि कंपनी भारतीय बाजार में एक हाइब्रिड और एक फुली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Kia Sorento Hybrid और Kia Syros EV हो सकती हैं लॉन्च

ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक किआ इंडिया (Kia New SUV Launch) अपनी Kia Sorento Hybrid और Kia Syros EV को भारतीय बाजार में उतार सकती है। हाल ही में Kia Syros EV को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना और मजबूत हो गई है।

रिकॉर्ड बिक्री के बीच पोर्टफोलियो होगा मजबूत

कंपनी ने यह टीजर ऐसे समय जारी किया है, जब जून 2026 में उसने शानदार बिक्री दर्ज की है। जून महीने में किआ ने 24,552 यूनिट की बिक्री की और सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की। Kia New SUV Launch के जरिए कंपनी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।

EV और Hybrid दोनों से मिलेगा ग्राहकों को विकल्प

किआ का मानना है कि शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहक Hybrid तकनीक को प्राथमिकता दे रहे हैं। Kia New SUV Launch के बाद ग्राहकों को बिना चार्जिंग की चिंता के बेहतर माइलेज वाला Hybrid विकल्प और पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV दोनों मिल सकेंगे।

Kia New SUV Launch पहले से मौजूद हैं तीन इलेक्ट्रिक कारें

फिलहाल किआ इंडिया के पोर्टफोलियो में Carens Clavis EV, EV6 और EV9 जैसी इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। यदि Kia Syros EV लॉन्च होती है तो कंपनी की इलेक्ट्रिक लाइनअप और मजबूत हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई इलेक्ट्रिक SUV में भी कंपनी अपना बॉक्सी डिजाइन बरकरार रख सकती है।