Mamata Helicopter Drone Incident : मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के सामने अचानक मंडराने लगा ड्रोन, मचा हड़कंप

Mamata Banerjee News : मालदा के मालतीपुर में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के पास एक संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप मच गया (Mamata Helicopter Drone Incident). जनसभा के बाद हेलिपैड पर पहुंचीं मुख्यमंत्री ने ड्रोन देखकर पुलिस को तुरंत सतर्क रहने और जांच के निर्देश दिए. ड्रोन का स्रोत अब तक स्पष्ट नहीं है. हाल की हवाई बाधाओं के बीच इस घटना ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और जांच जारी है.

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर वीवीआईपी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर के पास रहस्यमय ड्रोन दिखने से प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई (Mamata Helicopter Drone Incident). इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Helicopter Drone Incident) के हेलिकॉप्टर के पास शनिवार को मालदा जिले के मालतीपुर इलाके में यह चौंकाने वाली घटना सामने आई. यह उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलिकॉप्टर में सवार होने जा रही थीं. यह उस दिन जिले में उनकी दूसरी रैली थी. इससे पहले उन्होंने माणिकचक में एक सभा को संबोधित किया था और इसके बाद उन्हें गाजोल में तीसरी रैली के लिए रवाना होना था.

ये भी पढ़ें : Ramayan Movie Update : ‘रामायण’ में रणबीर कपूर का डबल धमाका, राम के साथ इस अवतार में भी दिखेंगे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही मुख्यमंत्री हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर के पास पहुंचीं, एक ड्रोन उसके सामने मंडराता हुआ दिखाई दिया (Mamata Helicopter Drone Incident). इसे देखते ही ममता बनर्जी कुछ पल के लिए रुक गईं और माइक संभालते हुए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा, “पुलिस को इस पर नजर रखनी चाहिए. इसके पीछे जो लोग हैं, उनकी पहचान की जानी चाहिए.”

फिलहाल इस ड्रोन का स्रोत और उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो सका है. अधिकारियों ने भी यह पुष्टि नहीं की है कि प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में यह ड्रोन कैसे पहुंचा (Mamata Helicopter Drone Incident). घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं.

70 मिनट तक चक्कर लगाता रहा हेलिकॉप्टर

गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री की हवाई यात्रा के दौरान कई बाधाएं सामने आई हैं. 26 मार्च को खराब मौसम के कारण उनका विमान समय पर कोलकाता हवाई अड्डा पर नहीं उतर सका था और करीब 70 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाता रहा. इस दौरान बेहाला फ्लाइंग क्लब में भी लैंडिंग की कोशिशें असफल रहीं, जिसके बाद अंततः विमान दमदम हवाई अड्डे पर उतरा (Mamata Helicopter Drone Incident). इस घटना के बाद ममता बनर्जी ने पायलटों की सराहना की थी.

ये भी पढ़ें : Illegal Sand Action Sakti  : रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ एक्शन, छापेमारी से मचा हड़कंप

1 अप्रैल को भी हुई थी परेशानी Mamata Helicopter Drone Incident

इसके अलावा 1 अप्रैल को मुर्शिदाबाद जिले के बरनाया में एक रैली के बाद उनके हेलिकॉप्टर को खराब मौसम का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण वह निर्धारित स्थान नबाग्राम में उतर नहीं सका. पायलट ने सुरक्षित तरीके से हेलिकॉप्टर को वापस मूल स्थान पर उतारा, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से अपना कार्यक्रम पूरा किया. मालदा में ड्रोन दिखने की ताजा घटना ने अब मुख्यमंत्री के चुनावी दौरे के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं (Mamata Helicopter Drone Incident).