Ranbir Kapoor Ramayan : नितेश तिवारी की ‘रामायण’ (Ramayan Movie Update) फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म के टीजर को फैंस के मिक्स रिएक्शन मिल रहे हैं. इस बीच फिल्म में राम का रोल निभा रहे रणबीर कपूर ने बताया कि ‘रामायण’ में उनका डबल रोल है.
रामायण फिल्म में रणबीर कपूर (Ramayan Movie Update) डबल रोल में नजर आएंगे. वे भगवान राम के साथ भगवान परशुराम का किरदार भी निभाएंगे. टीजर रिलीज के बाद खुद एक्टर ने इसकी पुष्टि की है, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म में रणबीर कपूर (Ramayan Movie Update) प्रभु राम की भूमिका निभा रहे हैं. पर टीजर रिलीज होने के बाद एक्टर ने फिल्म में डबल रोल की पुष्टि की है. ये पढ़कर थोड़ा हैरान हुए होंगे, लेकिन यही सच है.
रणबीर ने कंफर्म किया डबल रोल
रणबीर कपूर (Ramayan Movie Update) ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में डबल रोल को कंफर्म किया है. वो राम के किरदार के अलावा भगवान परशुराम के रूप में भी दिखाई देंगे, जो राम से पहले विष्णु के अवतार थे. हालांकि, फिल्म में परशुराम का रोल कुछ देर का ही होगा.
टीजर रिलीज के बाद Collider को दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर (Ramayan Movie Update) ने बताया कि उन्होंने राम और परशुराम के अलग-अलग स्वभाव को बॉडी लैंग्वेज और आवाज से निभाया है. टीजर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार हुए. भगवान राम एक अवतार थे और भगवान परशुराम, राम से पहले का अवतार थे.
किरदार के लिए एक साल की तैयारी Ramayan Movie Update
रणबीर कपूर (Ramayan Movie Update) ने आगे कहा, भगवान राम का रोल निभाने का मौका मिला, तो परशुराम का रोल निभाना भी शानदार रहा. एक्टर के तौर पर बॉडी लैंग्वेज के अलावा, अगर आप किरदारों की आध्यात्मिकता और भावनाओं को गहराई से समझ लें, तो सब कुछ वहीं से शुरू हो जाता है. रामायण की शूटिंग से एक साल पहले मैंने इन्हीं किरदारों को समझने की कोशिश की. वो कौन हैं, वो किस चीज के लिए खड़े हुए थे और उनका मकसद क्या था.
ये भी पढ़ें : Illegal Sand Action Sakti : रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ एक्शन, छापेमारी से मचा हड़कंप
टीजर में दिखी राम-परशुराम भिड़ंत
फिल्म के टीजर में राम और परशुराम के भिड़ंत का संकेत है. महाकाव्य के अनुसार, सीता से शादी के बाद अयोध्या लौटते वक्त राम की मुलाकात परशुराम से होती है. कथा के अनुसार, परशुराम, राम को युद्ध के लिए ललकारते हैं, लेकिन लड़ाई नहीं होती, क्योंकि उन्हें पता चलता है कि राम भी विष्णु का अवतार हैं.
ये भी पढ़ें : CSK vs PBKS : चेपॉक में CSK का किला दरका, पंजाब ने ‘ऋतुराज सेना’ को पीटकर बनाए कई रिकॉर्ड
दमदार स्टारकास्ट Ranbir Kapoor Ramayan
रणबीर कपूर (Ramayan Movie Update) भगवान राम बनेंगे, साईं पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दूबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का रोल निभाएंगी. अरुण गोविल, कुणाल कपूर, अदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी फिल्म का हिस्सा हैं.
