Fuel Price Update 2026 : महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, 20 मार्च से नए रेट लागू, जानें कितनी बढ़ी कीमत

देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। 20 मार्च 2026 से नई कीमतें लागू हो गई हैं, जिसके बाद हाई-ऑक्टेन पेट्रोल इस्तेमाल करने वालों को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

कितनी बढ़ी कीमत (Fuel Price Update 2026)

ऑयल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक (Fuel Price Update 2026) की बढ़ोतरी की है।

BPCL का ‘Speed’

HPCL का ‘Power’

IOCL का ‘XP95’

इन सभी प्रीमियम फ्यूल की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

दिल्ली में अब प्रीमियम पेट्रोल की कीमत करीब ₹113.77 प्रति लीटर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें : CG Stamp Duty Cut : छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी खरीदना होगा सस्ता, 12% अतिरिक्त उपकर खत्म, विधानसभा से बिल पास

रेगुलर पेट्रोल पर राहत

आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल साधारण (रेगुलर) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव (Fuel Price Update 2026) नहीं किया गया है।

बढ़ोतरी की वजह क्या है

मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते यह फैसला लिया गया है। वैश्विक बाजार में सप्लाई प्रभावित होने से प्रीमियम फ्यूल की लागत बढ़ी है।

इंडस्ट्रियल डीजल भी महंगा

सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल ही नहीं, इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में भी बड़ा इजाफा हुआ है –

करीब ₹22.02 प्रति लीटर की बढ़ोतरी

नई कीमत लगभग ₹109.59 प्रति लीटर

क्या होता है प्रीमियम पेट्रोल

प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल से अलग होता है क्योंकि इसमें ऑक्टेन रेटिंग ज्यादा होती है।

हाई-परफॉर्मेंस वाहनों के लिए बेहतर

इंजन नॉकिंग कम करता है

बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस (Fuel Price Update 2026) देता है

इंजन की लाइफ बढ़ाने में मदद करता है

इसे भी पढ़ें :  Chhattisgarh Governor Meeting : छत्तीसगढ़ की संस्कृति और रणनीति पर चर्चा, राज्यपाल रमेन डेका से NDC के अध्ययन दल की मुलाकात

सरकार का क्या कहना है

सरकार के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के दाम डीरेगुलेट हैं और यह बाजार के हिसाब से तय होते हैं। फिलहाल बढ़ोतरी सिर्फ प्रीमियम कैटेगरी में की गई है, जो कुल खपत का छोटा हिस्सा है।