Tuesday, February 4, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मनमानी पर सख्तीं! पटवारियों का मुख्यालय तय, ग्रामीणों की समस्याओं का करेंगे समाधान

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिले के पटवारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय दिवस निर्धारित किया है। उन्होंने सभी पटवारियों को माह के प्रत्येक सप्ताह में अलग-अलग पंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय निर्धारित किया है। साथ ही पटवारियों को नियमित तिथि में संबंधित मुख्यालय में उपस्थित रहकर ग्रामीण जनों के समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में जिले के पटवारियों को सभी विकासखड़ों में जनवरी माह के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पांचवा सप्ताह में अलग-अलग ग्राम पंचायत के मुख्यालय में प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक बैठने के सख्त निर्देश दिये हैं। जिसके अंतर्गत बगीचा तहसील के श्यामलाल नागेन्द्र बगीचा, रूद्रेश्वर साय पैंकरा लोटा, भ_ीकोना, डूमरटोली, गम्हरिया, श्यामलाल नागेन्द्र, कुरूमकेला, रतबा, सामरबार, शिवदयाल सिदार दुर्गापारा, सरडीह, झगरपुर, पेटा,बगडोल, सोनपुर, जरूडांड, टांगरडीह पुरंगा, पुरंगा, मझगांव रुद्रेश्वर साय झीकी, रूपसेरा, रेबरे, रायकेरा, मान्ती भगत कुरडेग, जुरगुम, श्रीमती सुलोचनी बाई कुटमा, गुरम्हाकोना, पत्ताकेला, बेतरा, अलोक खेस्स बेंद, भितघरा, रेंगले सूतरी, राजपुर, पण्डरीपानी प्रिंस कुमार कुहापानी, जबला, जामपानी, तम्बाकछार, सरबकोम्बो विलसन कुजूर कलेया, बुटंगा, कुरहाटेपना, रंगपुर, विलसन कुजूर गैलंूगा बच्छरांव, श्री जोसेफ केरकेट्टा रमसमा, साहीडांड़ करमा, डोंडराही, रनपुर, कुमारी सोनम टोप्पो जुजगू, पसिया, अलोक खेस अम्बाडांड, फूलडीह, बुढ़ाडांड़ संदीप भगत गुडलू, बम्बा,घोघर, सराईपानी विवके सिंह ठाकुर पिरई बासेन शिवशंकर धीवर कुर्रोग घुघरी अम्ब्रोस तिर्की बोड़ापहरी मौहाडीह नीरज पैकरा कुरूमढ़ोढ़ा, ढ़ोढरअम्बा, मरोल, समदुरा मुख्यालय निर्धारित किया गया है।

Most Popular