India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final : भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (IND CT 2025 Winner) अपने नाम कर ली है।
9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल (IND CT 2025 Winner) में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात दी। भारत को जीत के लिए 252 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 49वें ओवर की अंतिम गेंद पर हासिल किया।
यह भारतीय टीम की तीसरी चैम्पियंस ट्रॉफी जीत है। भारत ने पहली बार 2002 के सीजन में चैम्पियनशिप (IND CT 2025 Winner) जीती थी, उस वक्त कप्तान सौरव गांगुली थे। इसके बाद, एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में फिर से ट्रॉफी जीती। अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने एक नया इतिहास रचा है।
भारतीय टीम (IND CT 2025 Winner) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की शानदार साझेदारी की। इस दौरान रोहित शर्मा ने आक्रामक खेल दिखाया, उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की।
वहीं, गिल ने धीमी गति से बल्लेबाजी की। भारत का पहला विकेट 19वें ओवर में गिरा, जब मिचेल सेंटनर ने गिल को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया। गिल ने 50 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल था। इसके बाद भारत ने विराट कोहली का विकेट भी जल्दी गंवा दिया, जो केवल 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
भारतीय टीम (IND CT 2025 Winner) ने फिर कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खो दिया, जो रचिनन रवींद्र की गेंद पर स्टंप आउट हो गए जब वह बड़ा शॉट मारने की कोशिश कर रहे थे। रोहित ने 83 गेंदों में 76 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। उनके आउट होने के समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 122 रन था।
रोहित के जाने के बाद, अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी करके टीम को संभाला। श्रेयस अय्यर दुर्भाग्यशाली रहे कि वह अपनी फिफ्टी पूरी नहीं कर सके।
श्रेयस अय्यर ने 62 गेंदों में 48 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और इतने ही चौके शामिल थे। उन्हें मिचेल सेंटनर ने रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद भारत ने अक्षर पटेल (29) का भी विकेट खो दिया, जो ब्रेसवेल की गेंद पर विलियम ओरोर्के को कैच थमा बैठे। श्रेयस अय्यर के आउट होने के समय भारत का स्कोर पांच विकेट पर 203 रन था।

**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.