Skip to content
  • Friday, July 17, 2026
  • Support
  • Documentation
  • Download
PalPalBharat.Com | न्यूज़ पोर्टल

PalPalBharat.Com | न्यूज़ पोर्टल

chhattisgarh news, raipur news, hindi news

  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बेमेतरा
    • धमतरी
    • बिलासपुर
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    • बलौदाबाजार
    • रायगढ
    • कवर्धा
    • कांकेर
    • महासमुन्द
    • मुंगेली
    • राजनांदगांव
    • सक्ती
    • कोरबा
    • जांजगीर-चाम्पा
    • बालोद
    • बस्तर
    • दन्तेवाड़ा
    • सरगुजा
  • मल्टीप्लेक्स
  • खेल
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • नौकरी
  • कृषि समाचार
  • English News
  • Home
  • कृषि समाचार
  • Naveen Jindal Birthday : जिंदल के बर्थडे पर बुजुर्गों को समर्पित की गई नवीन विशेष एंबुलेंस
Naveen Jindal Birthday
कृषि समाचार

Naveen Jindal Birthday : जिंदल के बर्थडे पर बुजुर्गों को समर्पित की गई नवीन विशेष एंबुलेंस

March 9, 2025
PalpalBharat

Raigarh News : जिंदल स्टील एंड पॉवर समूह के चेयरमैन एवं लोकसभा सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal Birthday) का जन्मदिन रविवार 9 मार्च को धूमधाम से मनाया गया। सुबह योग और पूजन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रमों सिलसिला रात तक जारी रहा।

इन कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए इनका लाभ उठाया। इसके साथ ही 20 मार्च को ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन इमरिट्स सावित्री जिंदल के जन्मदिन के अवसर पर अगले 12 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला की भी शुरूआत हुई।

जेएसपी समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल का जन्मदिन (Naveen Jindal Birthday) रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 6:30 बजे जेएसपी परिसर स्थित एयरस्ट्रिप लॉन में योग के विशेष सत्र के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत हुई।

इस सत्र में कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी—कर्मचारियों एवं परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। यहां योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश सिंह ने अनुलोम—विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न तरह के योगासनों का अभ्यास कराया।

कार्यपालन निदेशक बंद्योपाध्याय ने सत्र के अंत में रायगढ़ की पूरी टीम की ओर से श्री जिंदल को जन्मदिन (Naveen Jindal Birthday) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों में उनके द्वारा अर्जित की गई सफलताएं अनुकरणीय हैं।

इसके बाद सभी उपस्थितों ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। सुबह 8 बजे परिसर स्थित मुख्य मंदिर में सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। यहां जेएसपी परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड का पाठ करते हुए श्री जिंदल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

पुराने क्लब हाउस मैदान स्थित व्हाइट हाउस में जिंदल से जुड़ी तस्वीरों की एक प्रदर्शनी लगाई गई है। सुबह 9 बजे इस प्रदर्शनी का उद्घाटन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बंद्योपाध्याय ने किया। प्रदर्शनी में एक उद्योगपति, समाजसेवी, राजनेता और खिलाड़ी के रूप में श्री जिंदल (Naveen Jindal Birthday) की जीवन यात्रा से जुड़ी तस्वीरों को रखा गया है। अगले 12 दिनों तक यह प्रदर्शनी निरंतर रूप से जारी रखी जाएगी।

इसके बाद कार्यपालन निदेशक बंद्योपाध्याय, जिंदल लेडिज क्लब की अध्यक्षा अनिंदिता बंद्योपाध्याय सहित जिंदल फाउंडेशन की टीम जिला जेल पहुंची। यहां आवश्यकतानुसार विभिन्न सामग्रियां जेल प्रशासन को उपलब्ध कराई गईं। साथ ही भविष्य में भी जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

सुबह 11 बजे विशेष बच्चों के केंद्र जिंदल आशा में जन्मदिन (Naveen Jindal Birthday) की खुशियां मनाई गईं। यहां विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी उपस्थितों की खूब तालियां बटोरीं।

फिर केक काटकर श्री जिंदल को जन्मदिन (Naveen Jindal Birthday) की शुभकामनाएं दी गईं। यहां जिंदल फाउंडेशन द्वारा वयोवृद्ध नागरिकों की सेवा के लिए विशेष रूप से तैयार एंबुलेंस स्वस्ति एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस सर्वसुविधायुक्त विशेष एंबुलेंस की मदद से अंचल के वृद्धजनों को बेहतर फिजियोथैरेपी की सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। जिंदल फाउंडेशन द्वारा ग्राम डोंगाढकेल स्थित संचार वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। शिविर के दौरान आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया।

श्री जिंदल के जन्मदिवस (Naveen Jindal Birthday) के अवसर पर पतरापाली में भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित पार्किंग क्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नवनिर्वाचित महापौर जीवर्धन चौहान के साथ ईडी बंद्योपाध्याय ने इस भंडारे का उद्घाटन किया।

सांसद ने इस अवसर पर श्री जिंदल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री जिंदल के नेतृत्व में रायगढ़ के विकास में जिंदल समूह की अभूतपूर्व भूमिका है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति और जनसेवा के लक्ष्य के साथ काम कर रहे श्री जिंदल ने जीवन के सभी क्षेत्रों में कामयाबी की मिसाल कायम की है।

देश के सभी नागरिकों को आजादी के साथ तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने का उनका संघर्ष अविस्मरणीय है। महापौर श्री चौहान ने भी श्री जिंदल को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उनके नेतृत्व में जिंदल समूह के सहयोग से अंचल का विकास होता रहेगा। भंडारे में हजारों लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। रायगढ़ स्टेडियम में ओपी जिंदल कार्डिनल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान भी श्री जिंदल का जन्मदिन मनाया गया।

मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई ओपी जिंदल छात्रवृत्ति (Naveen Jindal Birthday)

श्री जिंदल के जन्मदिवस (Naveen Jindal Birthday) के अवसर पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा अंचल के मेधावी छात्रों को ओपी जिंदल छात्रवृत्ति प्रदान की गयी। प्रतिवर्ष संयंत्र के आसपास के गांवों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। इसमें कक्षा आठवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों के साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल व व्यावसायिक शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाता है।

स्कॉलरशिप के लिए पात्र विद्यार्थियों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाता है। इस वर्ष जिंदल फाउंडेशन द्वारा आयोजित परीक्षा में 53 छात्रों ने सफलता हासिल की। इन छात्रों को रविवार शाम 4 बजे ओपी जिंदल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की गयी। बंद्योपाध्याय ने छात्रों को जीवन में अपने लक्ष्य तय करने और मेहनत—लगन के साथ उन्हें हासिल करने जुट जाने के लिए प्रेरित किया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Related

Tags: bail for naveen jindal, birthday, birthday ninja, happy birthday, happy birthday card, happy birthday music, happy birthday to you, happy birthday to you naveen jindal, jindal, jindal steel, jindal steel share news today, jindal steels, jspl chairman naveen jindal, mr naveen jindal, naveen, Naveen Jindal, naveen jindal (politician), naveen jindal and his wife in haryana, naveen jindal happy birthday, naveen kumar jindal, naveen zindal vs uoi, ninja birthday, Raigarh News

Post navigation

IND CT 2025 Winner : भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी
ED Raids Former CM Bhupesh’s House : पूर्व सीएम भूपेश बघेल व बेटे चैतन्य के ठिकानों पर ईडी का छापा

Latest News

कृषि समाचार

Organic Farming Success : नौकरी छोड़ जैविक खेती चुनी, 10 एकड़ में एकीकृत खेती से किसान की सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई

July 10, 2026
PalpalBharat
मौसम

CG Weather Alert : अगले 3 घंटे रहें सतर्क, 19 जिलों में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

July 9, 2026
PalpalBharat
मुख्य समाचार

GPM Collector Transfer : GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अफसरों के प्रभार में बड़ा फेरबदल

July 9, 2026
PalpalBharat
शिक्षा

School Admission  :  पहली कक्षा में दाखिले के नियम बदले, छत्तीसगढ़ में अब 6 साल उम्र होने पर ही मिलेगा प्रवेश

July 9, 2026
PalpalBharat

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

EV Charging : छत्तीसगढ़ में आएगा एकीकृत EV चार्जिंग एप, एक एप पर मिलेगी सभी ईवी चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी

July 9, 2026
PalpalBharat

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV Charging) को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार और एकीकृत मोबाइल एप विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है।…

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
छत्तीसगढ़ मुख्य समाचार

Salary Loan Scheme : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, बिना ब्याज मिलेगा वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण

July 8, 2026
PalpalBharat
छत्तीसगढ़

Tijan Bai Death News : पंडवानी गायिका तीजन बाई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

July 5, 2026
PalpalBharat
छत्तीसगढ़

PM Rashtriya Bal Puraskar 2026 : 31 जुलाई तक करें आवेदन, विजेताओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये समेत कई पुरस्कार

July 5, 2026
PalpalBharat
छत्तीसगढ़ धमतरी

Eklavya Model Residential School : शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात, यहां खुलेगा नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय

July 1, 2026
PalpalBharat

मल्टीप्लेक्स

मल्टीप्लेक्स

Kate Sharma Photos Viral  : बीच पर बोल्ड अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस, ग्लैमरस लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

April 25, 2026
PalpalBharat

Kate Sharma Photos  :  मनोरंजन जगत की चर्चित अदाकारा केट शर्मा (Kate Sharma Photos Viral) एक बार फिर अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई…

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
मल्टीप्लेक्स

Ramayan Movie Update : ‘रामायण’ में रणबीर कपूर का डबल धमाका, राम के साथ इस अवतार में भी दिखेंगे

April 4, 2026
PalpalBharat
मल्टीप्लेक्स

Vijay Rashmika Wedding : रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा करेंगे शादी, उदयपुर रवाना होते हुए दोस्त और परिवार संग स्पॉट हुआ कपल!

February 23, 2026
PalpalBharat
मल्टीप्लेक्स

Border 2 Advance Booking : ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू, सुपरहिट फिल्मों से आगे निकलती दिख रही वॉर ड्रामा

January 20, 2026
PalpalBharat
मल्टीप्लेक्स

मर्दानी 3 बनकर लौट रहीं रानी मुखर्जी, फिल्म को मिला सर्टिफिकेट, इतना है रनटाइम

January 17, 2026
PalpalBharat

वीडियो

वीडियो

Stunt Ka Video : 2 सेकेंड में निकल गई स्टंटबाज की हीरोपंती, देखें वीडियो

January 20, 2026
PalpalBharat
वीडियो

Viral Instagram Reels : स्कूटी पर बैठी युवती ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी जोरदार टक्कर और फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें Viral Video

September 23, 2025
PalpalBharat
वीडियो

Duck Viral Video : बतख के बच्चे को चुरा कर भागने लगी युवती, तभी पक्षी ने किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो

September 21, 2025
PalpalBharat
वीडियो

Neelam Giri Dance Video : ब्लैक साड़ी पहन नीलम गिरी ने किया रेन डांस, इंटरनेट पर मचाया बवाल

July 22, 2025
PalpalBharat

Pal Pal Bharat

Pal Pal Bharat” एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो देश-विदेश से ताज़ा, सटीक और त्वरित समाचार प्रस्तुत करता है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर राजनीति, प्रदेशों की खबरें, आपदा-प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य, अपराध, खेल और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर रोज़ाना अपडेट्स मिलते हैं।

Latest News

कृषि समाचार

Organic Farming Success : नौकरी छोड़ जैविक खेती चुनी, 10 एकड़ में एकीकृत खेती से किसान की सालाना 8 लाख से ज्यादा कमाई

July 10, 2026
PalpalBharat
मौसम

CG Weather Alert : अगले 3 घंटे रहें सतर्क, 19 जिलों में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

July 9, 2026
PalpalBharat
मुख्य समाचार

GPM Collector Transfer : GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अफसरों के प्रभार में बड़ा फेरबदल

July 9, 2026
PalpalBharat
शिक्षा

School Admission  :  पहली कक्षा में दाखिले के नियम बदले, छत्तीसगढ़ में अब 6 साल उम्र होने पर ही मिलेगा प्रवेश

July 9, 2026
PalpalBharat

Important Links

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • मल्टीप्लेक्स
  • खेल
  • मुख्य समाचार
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • कारोबार
  • धर्म
  • फोटो स्टोरी
  • मध्यप्रदेश
  • कृषि समाचार
  • टेक्नोलॉजी
July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Apr    
Copyright © 2026 PalPalBharat.Com | न्यूज़ पोर्टल
Theme by: Theme Horse
Proudly Powered by: WordPress