India in Champions Trophy : 5वां फाइनल, तीसरा खिताब… इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती टीम इंडिया तो कुछ खास बनेगा रिकॉर्ड

ICC Champions Trophy : भारतीय टीम ने सबसे पहले आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2002 के सीजन में खिताब जीता था। उस समय भारत और मेज़बान टीम श्रीलंका ने मिलकर खिताब साझा किया था। इसके बाद, 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने फिर से यह खिताब अपने नाम किया। 2017 में भी चैम्पियंस ट्रॉफी इंग्लैंड में आयोजित की गई, जहां पाकिस्तान ने पहली बार इसे अपने नाम किया।

0
421
India in Champions Trophy
India in Champions Trophy

Team India Record in ICC Champions Trophy : पाकिस्तान में आयोजित हो रही ICC चैम्पियंस ट्रॉफी (India in Champions Trophy) 2025 अब फाइनल चरण में पहुंच चुकी है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। यह खिताबी मुकाबला 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

यदि भारतीय टीम (India in Champions Trophy) इस बार खिताब जीतती है तो वह एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी और ऑस्ट्रेलियाई टीम को पीछे छोड़ देगी। दरअसल, फाइनल जीतने पर टीम इंडिया क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक 3 बार ICC चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।

इस बार चैम्पियंस ट्रॉफी का 9वां सीजन खेला जा रहा है। अब तक भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया ने 2-2 बार खिताब जीते हैं। कंगारू टीम सेमीफाइनल में भारत के हाथों हारकर बाहर हो गई है, ऐसे में तीसरा खिताब जीतने का मौका अब केवल टीम इंडिया के पास है।

भारत ने 2002 और 2013 में जीती थी चैंपियंस ट्रॉफी (India in Champions Trophy) 

भारतीय टीम ने सबसे पहले 2002 में श्रीलंका में आयोजित तीसरे सीजन में चैंपियनशिप जीती थी, जब भारतीय और श्रीलंकाई टीम ने मिलकर खिताब साझा किया था। इसके बाद, 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने फिर से खिताब अपने नाम किया।

2017 में भी चैंपियंस ट्रॉफी (India in Champions Trophy) इंग्लैंड में आयोजित की गई, जिसमें पाकिस्तान ने पहली बार यह खिताब जीता। 2021 में इस टूर्नामेंट का आयोजन होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अब लगभग 8 साल बाद यह टूर्नामेंट फिर से आयोजित किया जा रहा है।

अब तक चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमें

साल विनर नतीजा
1998 साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया
2000 न्यूजीलैंड भारत को 4 विकेट से हराया
2002 भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता मैच बेनतीजा रहा
2004 वेस्टइंडीज इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया
2006 ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
2009 ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
2013 भारत इंग्लैंड को 5 रनों से हराया
2017 पाकिस्तान भारत को 180 रनों से हराया

Leave a Reply