CG Budget 2025 : छत्तीसगढ़ के इन शहरों में खुलेंगे 12 नए शासकीय नर्सिंग कॉलेज, देखें बजट की बड़ी घोषणाएं

New Nursing Colleges : छत्तीसगढ़ में 12 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना की घोषणा (CG Budget 2025) की गई है, जिसके लिए 34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने नर्सिंग छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इन 12 नए कॉलेजों के निर्माण का निर्णय लिया है। इसके बाद, राज्य में सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की कुल संख्या 20 हो जाएगी।

इसके अतिरिक्त, 6 फिजियोथेरेपी कॉलेजों की स्थापना की घोषणा (CG Budget 2025) की गई है, जिसके लिए 600 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है। ये कॉलेज प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, रायगढ़ और मनेंद्रगढ़ में स्थापित किए जाएंगे।

इन जिलों में खुलेंगे शासकीय नर्सिंग कॉलेज (CG Budget 2025)

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में बलरामपुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर—चांपा, बीजापुर, कुरुद, जशपुर, पुसौर, कोरबा और महासमुंद जिलों में नए सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना की घोषणा की है।

इसके अलावा, आईटीआई और पॉलीटेक्निक कॉलेजों की सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया है। साथ ही, नए आईटीआई की स्थापना का भी बजट में उल्लेख किया गया है।

One thought on “CG Budget 2025 : छत्तीसगढ़ के इन शहरों में खुलेंगे 12 नए शासकीय नर्सिंग कॉलेज, देखें बजट की बड़ी घोषणाएं

  1. Một trong những lý do khiến xn88 được lòng cược thủ là chính sách rút tiền “không làm khó”. Chỉ cần xác minh danh tính một lần, các lần rút sau đều được xử lý tự động trong vài phút. TONY03-04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *