Thursday, October 17, 2024

Chhattisgarh’s ‘Bunty Babli’ : छत्तीसगढ़ के ‘बंटी-बबली’ ने किया 1 करोड़ का फ्रॉड

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने मिलकर एक करोड़ का फ्रॉड (Chhattisgarh’s ‘Bunty Babli) किया है। उन्होंने RDA के अफसरों के साथ सेटिंग होने की बात कहकर लोगों को झांसे में लिया। इसके बाद कौशल्या विहार (कमल विहार) में सस्ते में मकान देने के नाम पर कई लोगों से करीब एक करोड रुपए ऐंठ लिए।

ads1

आरोपी अभय यादव ने गर्लफ्रेंड चेतना यादव और उसके भाई के साथ मिलकर 2 साल तक गुमराह किया। इसके लिए रायपुर के लालपुर में उसने ऑफिस भी लिया था। हालांकि कई लोगों से ठगी करने के बाद मौका पाते ही आरोपी फरार हो गए। टिकरापारा थाना पुलिस ने करीब 32 लोगों की शिकायत के बाद FIR दर्ज की है।

एक शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि, वह पचपेड़ी नाका में किराए के मकान पर रहती है। मार्च 2024 में उसे जानकारी मिली कि, अभय रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन नाम से लालपुर में एक ऑफिस है। ऑफिस को अभय कुमार यादव चलाता है।

ऑफिस को देखकर और भी कई लोगों ने उससे कॉन्टैक्ट किया। इस ऑफिस में अभय की गर्लफ्रेंड चेतना यादव और भाई निहाल यादव भी बैठते थे। अभय ने बाकी लोगों की तरह सरिता को भी बताया कि, उसकी RDA में बड़े अधिकारियों के साथ सेटिंग है। कमल विहार में मकान और जमीन सस्ते दामों पर बेच रहा है।

अभय ने लोगों को कमल विहार इलाके में करीब 11 लाख रुपए में 1BHK और 2BHK मकान बनाकर देने का झांसा दिया। इसके अलावा आरोपियों ने कुछ लोगों को सस्ते दरों में जमीन लेने का भी ऑफर दिया था। लोगों ने जब कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं है तो उसने किस्तों में पैसे चुकाने का ऑफर दिया।

तीनों शातिर आरोपियों ने ज्यादातर किराए में रहने वाले लोगों को टारगेट किया। कम दरों में खुद के मकान का लालच मिलने और किश्त में पैसे देने की बात सुनकर ये लोग भी बातों में आ गए। इसके बाद करीब 32 लोगों ने अलग-अलग किस्तों में 91 लाख रुपए ठग को दे दिए। आरोपियों ने लोगों से कैश, ऑनलाइन, चेक सभी तरीके से रुपए (Chhattisgarh’s ‘Bunty Babli) वसूल किये हैं।

 

Most Popular