• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
palpalbharat
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
palpalbharat
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

Collector SP Office Fire Accident : जैतखाम तोड़ने पर उग्र हुआ सतनामी समाज, कलेक्टर-एसपी कार्यालय में लगाई आग

PalpalBharat by PalpalBharat
June 10, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
Collector SP Office Fire Accident : जैतखाम तोड़ने पर उग्र हुआ सतनामी समाज, कलेक्टर-एसपी कार्यालय में लगाई आग
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookXLinkedinWhatsapp
WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM
ADVERTISEMENT

Balodabazar News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को जमकर बवाल हो गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी अधिकारियों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की, बल्कि कलेक्ट्रेट, तहसील और जिला पंचायत कार्यालय में भी आग लगा दी। इस बवाल के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस नाकाम रही। बता दें कि करीब तीन से चार हजार की संख्या में सतनामी समाज के लोग पहुंचे हुए थे। हालात लगातार बिगड़ने पर राजधानी से भी बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर भेजे गए हैं।

इसलिए बिगड़े हालात : पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लोगों का आरोप है कि पकड़े गए लोग असली आरोपित नहीं हैं। समाज के लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस पर असली दोषियों को बचाने का आरोप लगा रहे। बताया जा रहा है कि सोमवार को प्रदर्शन के दौरान लोग इसी बात को लेकर आक्रोशित हो गए और हालात बिगड़ते चले गए।

जानिए क्या है जैतखाम : बता दें कि जैतखाम छत्तीसगढ़ की बोली भाषा का शब्द है। जैत यानी जय और खाम यानी खंभा, जैतखाम मूलरूप से सतनामी पंथ के ध्वज का नाम है जो उनके संप्रदाय का प्रतीक है। आमतौर पर सतनाम समुदाय के लोग मोहल्ले या गांव में किसी चबूतरे या प्रमुख स्थल पर खंभे में सफेद झंडा लगाते हैं। छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा जैतखाम गिरौधपुरी में है। इसकी ऊंचाई 77 मीटर है यह कुतुब मीनार से भी ऊंचा हैं।

WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1
ADVERTISEMENT

अपनी जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी : पथराव के दौरान पुलिसकर्मी खुद की जान बचाकर कार्यालयों में छिपे रहे। बताया जा रहा है कि भीड़ उग्र हो रही थी, लेकिन लाठीचार्ज के आदेश नहीं मिले। इसके चलते पुलिसकर्मियों को वहां से भागना पड़ा।

दमकल की गाड़ियों में भी की तोड़फोड़ : बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी इमारतों पर चढ़ गए और जमकर उत्पात मचाया। आगजनी की खबर पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तो दमकल वाहनों में भी हमला बोल दिया गया। इस दौरान दमकल गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

किचन के रास्ते से बाहर निकले कर्मचारी : बताया जा रहा है कि सोमवार को आफिस पहुंचे कलेक्टर कार्यालय के डेढ़ सौ से अधिक कर्मचारी इस प्रदर्शन में फंस गए थे। इसके अलावा 50 से अधिक आम आदमी भी फंसे हुए थे, जो अपने अपने काम से कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इन्हें कलेक्ट्रेट में मौजूद किचन के रास्ते पुलिस फोर्स द्वारा किसी तरह बाहर निकाल कर कलेक्ट्रेट से दूर एक मैदान तक सुरक्षित पहुंचाया गया।

आगजनी से कई विभागों कके दस्वावेज जले : आगजनी से कलेक्टर कार्यालय में आग लगने से कई विभागों के दस्तावेज भी जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार आधा दर्जन से ज्यादा कारें, बाइक भी जल गए हैं। इनमें सरकारी वाहन भी शामिल हैं। वहीं कुछ आम लोगों की गाड़ियां भी हैं, जो अपने काम के सिलसिले में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

डिप्टी सीएम ने न्यायिक जांच की थी घोषणा : रविवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जैतखाम में हुई तोड़फोड़ मामले की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ाने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की थी। बावजूद इसके सोमवार को समाज द्वारा प्रदर्शन उग्र्र हो गया और ये बड़ी घटना हो गई।

कलेक्टर एसपी ने ली थी शांति समिति की बैठक : तीन दिन पहले ही बलौदाबाजार कलेक्टर केएल चौहान और एसएसपी सदानंद कुमार ने शांति समिति की बैठक ली थी। इसमें सभी समाज के लोग और प्रमुख शामिल हुए थे। कलेक्टर ने सभी समाज प्रमुखों से शांति और सौहाद्र बनाए रखने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस पूरे मामले की मजिस्ट्रिलयल जांच कराई जाएगी। लोगों ने मजिस्ट्रियल जांच पर सहमति भी दी थी। इसके बावजूद सोमवार को सतनामी समाज के लोग सीबीआइ जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और भीड़ ने उग्र रूप धारण कर लिया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

ADVERTISEMENT
Previous Post

Biren Singh Convoy Attack : सीएम के काफिले पर उग्रवादियों ने किया हमला, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Next Post

Balodabazar : बलौदाबाजार में बवाल के बाद धारा 144 लागू, डिप्टी सीएम का भी आया बड़ा बयान

PalpalBharat

PalpalBharat

Related Posts

CGBSE 12th Result 2025
मुख्य समाचार

CGBSE 12th Result 2025 : 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 : कांकेर के अखिल सेन बने टॉपर, 98.20% अंक; सुबह पेपर बांटते थे, अब प्रदेश में नंबर-1

May 7, 2025
CGBSE 10th Topper List 2025
मुख्य समाचार

CGBSE 10th Topper List 2025 : छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 : 76% छात्र हुए पास, ब्लड कैंसर से जूझ रही कांकेर की इशिका और जशपुर के नमन ने किया टॉप

May 7, 2025
War Siren
मुख्य समाचार

War Siren: एयरस्ट्राइक के बाद आज बजेगा जंग वाला सायरन, छग के भिलाई समेत 259 जगहों पर हाई अलर्ट

May 7, 2025
Operation Sindoor
मुख्य समाचार

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर-भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया, 24 मिसाइल दागीं, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

May 7, 2025
CM Sai Meet Pm Modi
मुख्य समाचार

CM Sai Meet Pm Modi : दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा छग विकास का रोडमैप

March 18, 2025
Chaitanya Baghel
मुख्य समाचार

Chaitanya Baghel : रेड…फिर पथराव, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे समेत 15 कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज

March 12, 2025
Load More
Next Post
Balodabazar : बलौदाबाजार में बवाल के बाद धारा 144 लागू, डिप्टी सीएम का भी आया बड़ा बयान

Balodabazar : बलौदाबाजार में बवाल के बाद धारा 144 लागू, डिप्टी सीएम का भी आया बड़ा बयान

Shama Sikander: Shama Sikander clean bowled her fans in green bikini

Shama Sikander : शमा सिकंदर ने ग्रीन बिकिनी में अपने फैंस को किया क्लीन बोल्ड

Ananya Panday: Ananya Panday raised the temperature wearing pink bodycon dress

Ananya Panday : अनन्या पांडेय ने पिंक बॉडीकॉन ड्रेस पहन बढ़ाया तापमान

छत्तीसगढ़

Jindal Steel

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

by PalpalBharat
May 22, 2025
0

International Biodiversity Day 2025

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

by PalpalBharat
May 23, 2025
0

Kiran Sharma Kathak Dance

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

by PalpalBharat
May 10, 2025
0

Bastar Weather Alert

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

by PalpalBharat
May 7, 2025
0

Load More
ADVERTISEMENT
palpalbharat

Pal Pal Bharat” एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो देश-विदेश से ताज़ा, सटीक और त्वरित समाचार प्रस्तुत करता है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर राजनीति, प्रदेशों की खबरें, आपदा-प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य, अपराध, खेल और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर रोज़ाना अपडेट्स मिलते हैं।

देश-विदेश

Peshawar Tree Arrest : 125 वर्षों से पेड़ ‘गिरफ्तार’ है, 24 घंटे लोहे की जंजीरों में बंधा रहता है! आखिर इसका क्या अपराध है

Nargis Fakhri : एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन पर एक्स बायफ्रेंड को मारने का आरोप, हो सकती है उम्रकैद

US Election Result 2024 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रुझानों में उलटफेर, जानिए किसने बनाई बढ़त

Wedding : मंडप पर दुल्हनिया संग ले रहा था 7 फेरे, तभी तेजाब लेकर आ धमकी 40 साल की महिला, फिर….

Sheikh Hasina : ऐसे ढाका से दिल्ली नहीं पहुंच गईं शेख हसीना, भारत को उड़ाने पड़े दो राफेल

Nepal Accident : लैंडस्लाइड के बाद नदी में बह गईं दो बसें, 7 की मौत… 50 से ज्यादा लापता

छत्तीसगढ़

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

Chhattisgarh Weather Rainfall Alert : ‘सूरज’ की गर्मी उतारेगी ‘वर्षा’, जमकर चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

March Closing Corporation Zone : 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे ये कार्यालय, छुट्टी हुई कैंसिल! लेकिन देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d