पटाखा गोदाम में विस्फोट : छह से ज्यादा लोगों के मलबे में दबने की आशंका, बचाव कार्य जारी

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश के मुरैना में गुरुवार को पटाखों के गोदाम में विस्फोट होने का मामला सामने आया है। हादसे में छह से ज्यादा बच्चे, महिलाओं और पुरुष के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, तीन लोगों की मौत की बात भी कही जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल घायलों को निकालने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार पटाखा गोदाम बानमोर नगर में जैतपुर रोड पर स्थित है।  गोदाम में विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई। इसी मकान में कुछ किराएदार भी रह रहे थे। विस्फोट इतना भयानक था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई।

One thought on “पटाखा गोदाम में विस्फोट : छह से ज्यादा लोगों के मलबे में दबने की आशंका, बचाव कार्य जारी

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *