Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajnath Singh : बस्तर टाइगर के गढ़ में गरजेंगे रक्षामंत्री राजनाथ

Rajnath Singh Chhattisgarh Tour : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) आज शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह दंतेवाड़ा में गीदम के चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह इलाका बस्तर टाइगर कहे जाने वाले कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा का गढ़ रहा है। यहीं पिछले लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

राजनाथ सिंह सुबह करीब 11:30 को जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर हेलिकॉप्टर से गीदम के जवांगा एजुकेशन सिटी मैदान जाएंगे और करीब 12 बजे से सभा शुरू होगी। भाजपा का करीब 25 हजार लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है। इससे पहले आमाबाल गांव में पीएम मोदी की सभा में 1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी।

दंतेवाड़ा के बाद राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में होने वाली आमसभा में दोपहर 03:15 बजे शामिल होंगे। बालोद में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद सिंह शाम 04:40 बजे रायपुर से शाम 04:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

 

Most Popular