नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत में 5जी मोबाइल सेवाओं के शुभारंभ के मौके पर नई दिल्ली से दूर यूरोप में कार चलाया। ये 5जी टेक्नालॉजी के चलते ही संभव हो पाया है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के उद्घाटन में भाग लेने के दौरान पीएम मोदी ने सेवा शुरू की। 5जी तकनीक का उपयोग करते हुए मोदी ने इंडिया मोबाइल कॉन्फ्रें स में एरिक्सन बूथ पर कार चलाई, जबकि वाहन फि जिकल रुप से स्वीडन में खड़ी थी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 एशिया के सबसे बड़े डिजिटल टेक्नोलॉजी प्लेटफ ॉर्म में से एक है। आज से शुरू हुए इस आयोजन का छठा संस्करण नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 4 अक्टूबर तक चलेगा। यहां बैठकर दूर यूरोप में कार चलाने के अलावा मोदी ने इस कार्यक्रम में प्रदर्शित कई अन्य तकनीकी नवाचारों का भी अनुभव किया। रिलायंस जियो के स्टॉल पर पीएम मोदी को मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी ने टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी। फिर पीएम मोदी एयरटेल, वोडाफ ोन आइडिया, सी-डॉट और अन्य के स्टॉल पर गए, जहां उन्होंने 5जी टेक्नालॉजी के बारे में जाना। 5जी के पहले चरण की शुरुआत 13 शहरों में होगी। पूरे देश में पूर्ण 5जी कवरेज 2024 तक पूरा हो जाएगा। 5जी टेक्नालॉजी के बाद से इंटरनेट की स्पीड काफ ी तेज होने वाली है।