DC vs MI : दिल्ली ने मुंबई को 258 रन का टारगेट दिया, जैक फ्रैजर ने खेली 86 रनों की विस्फोटक पारी

DC vs MI Live Score : दिल्ली ने मुंबई को 258 रन का टारगेट दिया, जैक फ्रैजर ने खेली 86 रनों की विस्फोटक पारी
PL 2024 में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जा रहा है। दिन के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने जीत के लिए मुंबई इंडियंस (MI) को 258 रन का टारगेट दिया है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए।
दिल्ली के जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 27 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 11 चौके और 6 सिक्स लगाए।
ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 रन और शाई होप ने 41 रन बनाए। मुंबई की ओर से ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को 1-1 विकेट मिला।
दिन का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई को 258 रन का टारगेट दिया। टीम के लिए ओपनर क फ्रेजर-मैगर्क 27 बॉल पर 84 रन की पारी खेली। जबकि, शाई होप 17 गेंद में 41 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। IPL में 8वीं बार एक इनिंग में 250+ रन बने।
आईपीएल 2024 में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) खेला जाएगा। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया है। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (DC vs MI) में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दिन का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
दिल्ली ने इस सीजन में अभी तक 9 मैच खेले हैं और इस दौरान 4 मैच जीते हैं. उसे 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं मुंबई ने 8 में से 3 मैच जीते हैं. मुंबई के लिए इस मुकाबले में भी जीत आसान नहीं होगी. उसे कड़ी चुनौती मिलेगी. इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है.
बुमराह टीम और लीग दोनों के टॉप विकेट टेकर : मुंबई (DC vs MI ) का नौवां मुकाबला होगा। टीम 8 में से महज 3 मैच जीती, जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा है। MI 6 पॉइंट्स के साथ टेबल में 8वें नंबर पर है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम के लीड स्कोरर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 303 रन बनाए हैं। वहीं पेसर जसप्रीत बुमराह 13 विकेट के साथ टीम और लीग दोनों के टॉप विकेट टेकर हैं।
एमआई का पलड़ा भारी : हेड टु हेड में MI का पलड़ा भारी है। अब तक IPL में दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 15 दिल्ली ने जीते जबकि 19 में मुंबई को जीत मिली। वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें 10 बार खेल चुकी है। इसमे से DC 6 बार और MI 4 बार जीती हैं।
पिच रिपोर्ट : अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होगी। यहां पेसर्स को भी शुरुआती ओवर्स में नई गेंद के साथ थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां IPL में अब तक कुल 86 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 39 मैच तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 46 मुकाबले जीते हैं। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा।