SRH vs RR : शाहबाज-अभिषेक के आगे फेल हुई राजस्थान, फाइनल में पहुंची हैदराबाद

SRH vs RR, IPL 2024 Qualifier 2 : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के फाइनल में जगह बना ली है. 24 मई (शुक्रवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर-2 मैच में हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) को 36 रनों से हरा दिया.

मुकाबले में राजस्थान को जीत के लिए 176 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह सात विकेट पर 139 रन ही बना सकी. हैदराबाद की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. इससे पहले वह 2016 और 2018 सीजन के भी फाइनल में पहुंची थी. 2016 के सीजन में तो हैदराबाद चैम्पियन भी रही थी.

अब फाइनल मुकाबले में 26 मई (रविवार) को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा. कोलकाता की टीम ने क्वालिफायर-1 में हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

मुकाबले टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान का स्कोर एक समय एक विकेट पर 65 रन था, मगर उसके बाद बाएं हाथ के स्पिनर्स शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा ने मिलकर बाजी पलट दी. शाहबाज ने यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और आर. अश्विन को आउट किया. वहीं अभिषेक ने संजू सैमसन और शिमरॉन हेटमायर के विकेट लिए. ध्रुव जुरेल ने जरूर 35 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाकर राजस्थान को मैच में वापस लेने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

जुरेल अपनी नाबाद पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए. वहीं यशस्वी ने 4 चौके और तीन छक्के की मदद से 21 गेंदों पर 42 रन बनाए. शाहबाज ने चार ओवर्स में 23 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं अभिषेक ने चार ओवर्स में 24 रन खर्च करके दो सफलताएं हासिल की. टी. नटराजन और पैट कमिंस को भी एक-एक विकेट मिला.

बल्लेबाजरनगेंदबाजविकेट पतन
टॉम कोहलर-कैडमोर19पैट कमिंस1-24
यशस्वी जायसवाल42शाहबाज अहमद2-65
संजू सैमसन10अभिषेक शर्मा3-67
रियान पराग6शाहबाज अहमद4-79
रविचंद्रन अश्विन0शाहबाज अहमद5-79
शिमरॉन हेटमायर4अभिषेक शर्मा6-92
रोवमैन पॉवेल6टी. नटराजन7-124

 

हेनरिक क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक : इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट पर 175 रन बनाए. हैदराबाद के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें चार छक्के शामिल रहे. इसके अलावा राहुल त्रिपाठी ने 37 और ट्रेविस हेड ने 34 रनों की पारी खेली. राजस्थान  रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं आवेश खान को दो विकेट मिला.

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का स्कोरकार्ड: (175/9, 20 ओवर)

बल्लेबाजरनगेंदबाजविकेट पतन
अभिषेक शर्मा12ट्रेंट बोल्ट1-13
राहुल त्रिपाठी37ट्रेंट बोल्ट2-55
एडेन मार्करम2ट्रेंट बोल्ट3-57
ट्रेविस हेड34संदीप शर्मा4-99
नीतीश रेड्डी5आवेश खान5-120
अब्दुल समद0आवेश खान6-120
हेनरिक क्लासेन50संदीप शर्मा7-163
शाहबाज अहमद18संदीप शर्मा8-170
जयदेव उनादकट5रनआउट9-175