Monday, March 24, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sex Racket Bhilai : लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, 3 लड़कियां समेत 6 गिरफ्तार

Durg News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस स्थित प्रभात लॉज में सेक्स रैकेट चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 3 लड़कियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक लड़की पश्चिम बंगाल की है। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने मीडिया को बताया कि, मंगलवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि पावर हाउस स्थित प्रभात लॉज में देह व्यापार किया जा रहा है। वहां तीन लड़कियों को लाया गया है। पुलिस की टीम रात में प्रभात लॉज पहुंची। छापेमारी के दौरान वहां पता चला कि लॉज संचालक वहां कमरा लेकर ठहरने वाले लोगों के लिए लड़कियों की व्यवस्था करता है।

प्रभात लॉज में पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। सब इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। उनके साथ दो लड़कियां और एक लड़की पश्चिम बंगाल की थी। इनके साथ ही प्रभात लॉज का संचालक प्रभात शील, निलेश नाम का युवक, जिसने लॉज को चलाने के लिए लिया हुआ है। एक ग्राहक राजेंद्र यादव को भी हिरासत में लिया है।

सीएसपी हरीश पाटिल ने प्रेस कांफ्रेंस में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, प्रभात लॉज के मालिक को उन्होंने लड़की के साथ गिरफ्तार किया है। वो खुद वहां ग्राहक बनकर पहुंचा था। प्रभात शील और राजेंद्र यादव के लिए वहां लड़कियों को बुलाया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पावर हाउस के इस एरिया में बड़ी संख्या में छोटे बड़े लॉज और होटल संचालित है। अधिकतर होटलों में यहां के संचालक दलालों के माध्यम से ग्राहकों के लिए लड़की सप्लाई कराते हैं। कुछ दिन पहले भी छावनी पुलिस ने यहां एक होटल में छापेमारी कर लड़कियों को पकड़ा गया था।

Most Popular