Tuesday, February 4, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PM Kisan Nidhi : किसानों के लिए बड़ा अपडेट! 19वीं किस्त पाने के लिए तुरंत करें यह काम

PM Kisan Yojana : अगर आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त आपको मिलेगी या नहीं तो सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Nidhi) के अंतर्गत किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में, प्रत्येक किस्त में 2-2 हजार रुपये के रूप में भेजी जाती है।

वर्तमान में, किसानों के खातों में अब तक 18 किस्तें भेजी जा चुकी हैं। सरकार ने 19वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो किसान पहली बार पीएम किसान योजना (PM Kisan Nidhi) का लाभ लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ई-केवाईसी कराना है आवश्यक  (PM Kisan Nidhi)
यदि आप पीएम किसान की अगली किस्तें प्राप्त करना चाहते हैं, तो ई-केवाईसी प्रक्रिया का पूरा होना अनिवार्य है। यदि आपने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसे जल्द से जल्द करवा लें।
किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं। ऐसा न करने पर आप अगली किस्तों से वंचित रह सकते हैं।
अटक सकती है अगली किस्त (PM Kisan Nidhi) 

ई-केवाईसी के अलावा, आपकी अगली किस्तें अन्य कारणों से भी रुक सकती हैं। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके द्वारा भरा गया आवेदन फॉर्म सही हो।

जैसे कि जेंडर, नाम, आधार नंबर या पता में कोई त्रुटि होने पर आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। इसके अलावा, यदि खाता नंबर गलत है, तो भी आप आगामी किस्तों से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में, पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन स्थिति की जांच करें और गलत जानकारी को सही करें।

लाभार्थी सूची में इस तरह चेक करें अपना नाम (PM Kisan Nidhi) 
यदि आप जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त आपको मिलेगी या नहीं, तो सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें
  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. यहां Farmers Corner सेक्शन में जाकर Beneficiary List पर क्लिक करें।
  3. किसान अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  4. अब Get Report पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद, सामने आई सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
किसानों को मिलते हैं हर साल सालाना 6 हजार रुपये (PM Kisan Nidhi) 

यदि पीएम किसान योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (Toll Free) और 011-23381092 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

 

Most Popular