Saturday, January 25, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बीजापुर में नक्सली हमला : ऑपरेशन से लौट रहे जवान की गाड़ी को नक्सलियों ने उड़ाया, कई जवान शहीद

Bijapur News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर (बीजापुर में नक्सली हमला) सामने आ रही है। यहां कुटरू मार्ग पर नक्सलियों ने जवानों से भरी एक बख्तरबंद गाड़ी को आईईडी से उड़ा दिया है।  इस घटना में 7 से 15 जवानों के शहीद होने की खबर है, हालांकि जवानों के शहीद होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Also Read  BHALU DIGGI : भालू डिगी, तादार के जंगल पाउड़ को नक्सलियों ने नया बेस बनाने की प्लानिंग, इस तरह मंसूबे पर फिरा पानी...!

सूत्रों के अनुसार, डीआरजी के जवान कल नारायणपुर में मुठभेड़ के बाद आज बीजापुर जिला मुख्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान बेदरे और करकेली के पास मुख्य सड़क पर नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया। इस हमले में जवानों के वाहन को गंभीर नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली है।

2010 में भी इस तरह हुआ था हमला (बीजापुर में नक्सली हमला)

अप्रैल 2010 में दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों से भरे एक वाहन को आईईडी (बीजापुर में नक्सली हमला) से उड़ा दिया था, जिसमें 75 जवान शहीद हो गए थे। हाल के दिनों में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई का प्रतिशोध लेने के लिए नक्सलियों ने यह घटना अंजाम दी है।

Also Read  Inspectors Transferred : 20 इंस्पेक्टरों का तबादला, देखिए ट्रांसफर लिस्ट

सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की एक टीम मौके पर भेजी गई है। अक्सर देखा गया है कि नक्सली आईईडी धमाके के बाद फायरिंग भी करते हैं, लेकिन इस घटना में अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।

 

 

 

Most Popular