Thursday, May 1, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Naxal Attack : मुख्यमंत्री-गृहमंत्री ने शहीद जवान को दिया कंधा

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर (Naxal Attack) को कंधा दिया। रायपुर के रहने वाले भारत साहू 17 जुलाई को बीजापुर में हुए नक्सल हमले में शहीद हो गए थे। शुक्रवार को उनके पार्थिव देह को रायपुर लाया गया।

सीएम साय ने माना स्थित चौथी बटालियन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की अर्थी को कंधा देने के बाद उन्हें पूरे सम्मान के साथ रायपुर स्थित उनके निवास मोवा के लिए विदा किया गया।

तिरंगे में लिपटे शहीद भारत जब अपने मोहल्ले पहुंचा, तो पूरे इलाके के लोगों की आंखें नम हो गईं। महिलाएं-पुरुषों की जमा भीड़ की आंखों में गम के आंसू थे। मगर होठों पर पूरे जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। यह जयकारे राष्ट्र की मां और शहीद हुए भारत की मां के लिए भी था। जिसने अपने बेटे को नक्सल मोर्चे पर प्रदेश की रक्षा के लिए भेजा था।

इस दौरान लोग खुद ही घरों से निकलकर भारत की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इलाके में सभी दुकानें बंद रहीं। बड़ा जनसमूह शहीद के साथ था। नक्सलवाद मुर्दाबाद, भारत मां के लाल चले जैसे नारों से मोवा इलाका गूंज उठा। नक्सलवाद के प्रति लोगों में गुस्सा साफ देखा जा रहा था।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, बीजापुर जिले के तर्रेम में आइईडी ब्लास्ट में हमारे वीर जवानों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने माओवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है। हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।

एसटीएफ के शहीद आरक्षक भारत लाल साहू रायपुर जिले के रहने वाले थे। पिछले 17 जुलाई को बीजापुर जिले के तर्रेम में एसटीएफ का बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान माओवादियों (Naxal Attack) के लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद और 4 जवान घायल हुए हैं।

Most Popular