Monday, April 28, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Murum Mine Collapse : अवैध मुरूम खदान धंसने से एक मजदूर की मौत, 2 घायल

GPM News : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मुरूम की खदान धंसने (Murum Mine Collapse) से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे में अन्य दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। मामला गौरेला थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि मुरूम खदान अवैध रूप से संचालित था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कई मजदूर खदान से खुदाई कर मुरूम (Murum Mine Collapse) निकाल रहे थे। इसी दौरान खदान के ऊपरी हिस्से से मुरूम भर भराकर नीचे आ गिरी, जिसमें तीन मजदूर दब गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया।

परिजनों और मजदूरों की मदद से घायलों को मिट्टी से निकाला गया, जिसमें एक मजदूर दिनेश धुर्वे की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मजदूर दिनेश धुर्वे को मृत घोषित किया। दो मजदूरों का इलाज जारी है। वहीं, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची ​​​​​​​गौरेला ​​​​​​​पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Most Popular