Saturday, February 15, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Minimata Mahtari Jatan Yojana : एक हजार रुपये के बाद महिलाओं को 20 हजार दे रही विष्णुदेव साय सरकार

CG Govt Scheme : छत्तीसगढ़ की साय सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। महतारी वंदन योजना के बाद अब महिलाओं को मिनीमाता महतारी जतन योजना (Minimata Mahtari Jatan Yojana) की सौगात विष्णुदेव साय सरकार ने दिया है। इस योजना के तहत सरकार गर्भवती महिला को एकमुश्त 20 हजार रुपए प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मिल रहा है गर्भवती महिलाओं को लाभ। गरीब परिवारों में गर्भवती महिलाओं के प्रसव के दौरान सबसे बड़ी समस्या आती है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए, छत्तीसगढ़ में मिनीमाता महतारी जतन योजना की शुरुआत की गई है।

इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं को प्रसूति सहायता राशि प्रदान करना है। इससे महिलाओं को मदद मिलेगी और उनके परिवार को लाभ होगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत, पंजीकृत हितग्राहियों को 20 हजार रुपये की प्रसूति सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य है कि राज्य की अधिकतर जरूरतमंद महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।

गौरतलब है कि मिनीमाता महतारी जतन योजना (Minimata Mahtari Jatan Yojana)का लाभ लेने के लिए महिला श्रमिकों का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत होना अनिवार्य है।

योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही को बच्चे के जन्म के 90 दिनों के भीतर श्रमिक पंजीयन प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, उत्तराधिकारी का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, शिशु के जन्म प्रमाण पत्र तथा मूल दस्तावेज के साथ श्रम विभाग, लोक सेवा केंद्र या वीएलई के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Most Popular