Saturday, January 18, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leopard Dies : वन विभाग की सारी कोशिशें नाकाम, तेंदुए की मौत

Gariyaband News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में करंट की चपेट में आए तेंदुए (Leopard Dies) को बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए को ऑक्सीजन और सीपीआर देने की तस्वीरें सामने आई थी। नंदनवन से विशेष वन्य पशु चिकित्सक बुलाए गए थे। जिन्होंने तेंदुए की उखड़ती सांस को वापस लाने की पूरी कोशिश की।

रविवार की रात बंदर का शिकार करने के प्रयास में एक पेड़ पर चढ़े तेंदुआ (Leopard Dies) पास से गुजर रहे बिजली के 11 केवी तार की चपेट में आ गया। नीचे गिरकर तेंदुआ घंटों कीचड़ में पड़ा रहा। सुबह जब लोगों ने देखा तो वन विभाग को बुलाया।

Also Read  Leopard Gecko Lizard : छत्तीसगढ़ के जंगल में मिला दुर्लभ प्रजाति का जीव, वन अफसरों को हुई हैरानी

तेंदुए की जान बचाने नंदनवन से डॉक्टर वर्मा को बुलाया गया, जिन्होंने पहुंचते ही सीपीआर दिया। जब स्थिति नहीं सुधरी तो तेंदुए को ऑक्सीजन दी गई। ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई गई। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद भी तेंदुए की जान नहीं बचाई जा सकी। चिकित्सकों ने बताया कि पेड़ से गिरने की वजह तेंदुए की कई हड्डी टूट चुकी थी।

Most Popular