Monday, April 28, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Kabirdham News : एक साथ जलीं 17 चिताएं, गमगीन हुआ पूरा गांव

Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा (Kabirdham News) में हुए हादसे में मारे गए 19 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 17 लोगों का अंतिम संस्कार तो एक ही चिता में किया गया। इसमें एक ही परिवार के 11 लोगों के शव थे। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया। वहीं, दो महिलाओं के शवों का अंतिम संस्कार उनकी ससुराल में किया गया।

हादसे में मृतकों के परिजन को प्रदेश सरकार 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार का मुआवजा देगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार मृतकों के परिजनों के साथ है। घायलों को इलाज की अच्छी सुविधा मिले, यह हम देख रहे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल होने सेमरहा ग्राम पहुंचे।

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख : हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

आज एक दिन का राजकीय शोक : छत्तीगगढ़ में 21 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

 

Most Popular