मुख्य समाचार

CG Nagar Nikay Election Result : 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में किसका बजा डंका, काउंडाउन शुरु

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायतों (CG Nagar Nikay Election Result) के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज तय होने जा रहे हैं। मतगणना शुरू हो चुकी है, जिसमें पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। थोड़ी देर में ईवीएम के वोटों की गिनती भी शुरू हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ के  सभी निकायों में 11 फरवरी को मतदान (CG Nagar Nikay Election Result) हुआ था। खास बात यह रही कि महासमुंद जिले के बसना नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं।

कब आएंगे नतीजे CG Nagar Nikay Election Result

चुनाव परिणामों को लेकर दोपहर 2 बजे तक तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है। सबसे पहले 10 नगर निगमों के महापौर के नतीजे घोषित किए जाएंगे, इसके बाद पार्षदों की सूची जारी होगी।

कितने मतदाताओं ने किया मतदान CG Nagar Nikay Election Result

 
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन निकायों में कुल 44,75,703 मतदाता पंजीकृत थे। वहीं, सभी जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में औसत मतदान प्रतिशत 72.48% दर्ज किया गया। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि 10 नगर निगमों में किस पार्टी का परचम लहराएगा और शहर की सरकार किसकी बनेगी!

rrrrr

 

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button