Saturday, January 25, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dog Attack : पागल हुआ कुत्ता, 25 किमी दूर दौड़ा, रास्ते में जो मिला, उसे काटा….इतने लोग अस्पताल में हुए भर्ती

Dhamtari News : एक पागल कुत्ते के आतंक से छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सात गांवों के हजारों ग्रामीण कांप उठे। भोर होते ही कुत्ते (Dog Attack) का आतंक प्रारंभ हो गया। इसने टहलने गए लोगों को दौड़ाकर काटा। इसके पश्चात कुत्ता तेजी से दौड़कर 25 किमी तक भागते रहा। इस बीच सात गांवों को कई ग्रामीणों को उसने अपना शिकार बनाया।

कुत्ते (Dog Attack) के पागल होने और लोगों को काटने की सूचना बहुत तेजी से फैली। भयभीत होकर लोगों ने स्वयं और स्वजन को घरों में कैद कर लिया। कुत्ते ने कुल 10 लोगों को अपना शिकार बनाया। इनके हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य अंगों को इसने काटा। कुत्ते के शिकार हुए लोगों में तीन वर्ष की एक बालिका को छोड़कर शेष अन्य सभी व्यस्क हैं।

इस बीच बेलौदी गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे घेरकर मार डाला। कुत्ते की मौत होने तक लोग भयभीत रहे। कुत्ते के शिकार लोगों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही कुत्ते ने काटने के लिए कुछ लोगों को दौड़ाया था।

Also Read  Headmaster Fir : पहाड़ा नहीं सुनाने पर छात्रा को सजा देने पर हेडमास्टर के खिलाफ केस दर्ज

जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत पोटियाडीह के ग्रामीण सात नवंबर को सुबह टहलने के लिए निकले थे, तभी एक पागल कुत्ते ने ग्रामीणों को काटने के लिए दौड़ा दिया। कुत्ते से जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे, फिर भी कुत्ते ने ग्राम पोटियाडीह के ग्रामीण 47 वर्षीय देवनारायण साहू और 74 वर्षीय घसिया राम यादव को काटकर घायल कर दिया। घायलों में चीख-पुकार मच गई, तो आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने पागल कुत्ता को मारने के लिए दौड़ाया।

लोगों को दौड़ाता देखकर कुत्ता पास के ग्राम परसतराई व खरतुली में चला गया। यहां सुबह टहलने निकले ग्रामीणों पर इसने हमला किया। पागल कुत्ते ने ग्राम पंचायत खरतुली की 39 वर्षीय परमेश्वरी नेताम को काटकर घायल कर दिया।

इसके बाद ग्राम परसतराई में ग्रामीण महिला 60 वर्षीय सुनई बाई, 62 वर्षीय भूषण सोनबर, 54 वर्षीय जगदीश्वर साहू ग्राम परसतरई को काटकर घायल कर दिया। इसी तरह पागल कुत्ता आगे बढ़ते हुए बालोद जिला के ग्राम पेंडरवानी में 65 वर्षीय कीर्तन साहू को काटकर घायल किया। फिर ग्राम पंचायत कंवर के तीन वर्षीय हेतांशु साहू को काटकर घायल किया।

Also Read  Mahadev Satta Case Suicide : महादेव सट्‌टा ऐप केस, आरोपी के पिता ने किया सुसाइड
बेलौदी में घेरकर जान से मारा पागल कुत्ता को (Dog Attack)
पागल कुत्ते का आतंक यही पर नहीं थमा। ग्राम पलारी के छह वर्ष की निधि ढीमर को काटकर आगे भागते हुए ग्राम बेलौदी में ग्रामीण महिला 57 वर्षीय रम्हीन बाई और बीरसिंह पटौदी बेलौदी को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों को काटते हुए देखने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ग्राम बेलौदी में उसे घेरकर जान से मारा, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

पागल कुत्ता के 25 किलोमीटर दूर के गांव तक पहुंचने के बाद आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीण भयभीत रहे। सात गांवों के 10 ग्रामीणों को कुत्ता के काटने के बाद उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहां घायलों का उपचार करके एंटी रैबिज का इंजेक्शन लगाया गया। साथ ही उन्हें लगातार रैबिज के टीका लगाने निर्देशित किया है।

हाथ-पैर को जमकर नोंचा (Dog Attack)
घायल ग्राम पोटियाडीह के देवनारायण साहू ने बताया कि वह सुबह घूमने के लिए निकले थे, तभी पीछे से एक कुत्ता ने उन पर हमला कर दिया। अन्य घायलों ने बताया कि यह सिर्फ काट नहीं रहा था, बल्कि नोंचता था। इससे हाथ-पैर में काफी घाव उभर आए है।
पिछले सात वर्षों से आवारा कुत्तों का बधियाकरण नहीं
आवार कुत्तों के प्रति निगम की कार्यशैली भी चिंतित करने वाली है। बीते सात वर्षों से यहां कुत्तों का बधियाकरण नहीं किया गया है। न ही इन्हें पकड़कर शहर के बाहर छोड़ा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शहर में 5,000 से अधिक आवारा कुत्ते हैं। अधिकांश वार्डों में ये झुंड के झुंड घूमते हैं।
हर वर्ष 1,200 से अधिक लोग इनके शिकार बनते हैं। निगम की ओर से अंतिम बार वर्ष 2018 में 2,000 आवारा कुत्तों का बधियाकरण किया गया था, लेकिन उसके बाद से ही लोगों को भयभीत करने वाले आतंक से नगर निगम में बैठे सक्षम लोगों ने मुंह मोड़ लिया।

Most Popular