Saturday, January 25, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chhattisgarh Plant Accident : मुंगेली में बड़ा हादसा, स्मेल्टिंग प्लांट की चिमनी ढहने से कई मजदूर दबे, रेस्क्यू आपरेशन जारी

Chhattisgarh :   पुलिस ने जानकारी दी है कि 25 से अधिक मजदूर अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि यह घटना जिले के सारागांव क्षेत्र में निर्माणाधीन प्लांट में दोपहर के समय हुई। उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बृहस्पतिवार को मुंगेली जिले के एक स्मेल्टिंग प्लांट (Chhattisgarh Plant Accident) में चिमनी के गिरने से कई मजदूर घायल हो गए हैं और कई अन्य के फंसे होने की संभावना है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है।

अनुमान है कि 25 से अधिक मजदूर अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि यह घटना सारागांव क्षेत्र में निर्माणाधीन प्लांट में दोपहर के समय हुई।

Also Read  Teacher Suspended : सहायक शिक्षक को जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया सस्पेंड
उन्होंने बताया कि शुरुआत जानकारी के अनुसार, साइलो, भारी मात्रा में सामान के स्टोरेज के लिए लोहे का बना ढांचा, ढह गया जिससे मौके पर मौजूद कुछ मजदूर इसके नीचे फंस गए। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।
उन्होंने बताया कि अब तक दो घायल श्रमिकों को निकाल लिया गया है और उन्हें बिलासपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि ढही हुई इमारत के नीचे कई और मजदूरों के फंसे होने की खबर है और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश (Chhattisgarh Plant Accident )

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना को लेकर कहा कि मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Also Read  Naxli Surrender : बैकफुट पर नक्सली! सुकमा में सक्रिय 6 बड़े इनामी नक्सलियों ने आंध्र प्रदेश में किया सरेंडर

घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है। ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

 

 

Most Popular