Saturday, January 25, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CAF Jawan Suicide Case : सीएएफ जवान ने खुद को गोली मारी, अस्पताल में चल रहा इलाज

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में CAF के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार (CAF Jawan Suicide Case) ली। जवान ने सुसाइड की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि नाइट ड्यूटी के दौरान जब गोली चली तो कैंप के जवान हड़बड़ा गए और फौरन मौके पर पहुंचे। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

Also Read  Pragyagiri Mountain Dongargarh : प्रज्ञागिरि पर्वत को बौद्ध पर्यटन स्थल के रूप में 48 करोड़ खर्च कर किया जा रहा विकसित

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम मनोज दिनकर है, जो जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। पिछले कुछ महीने से बीजापुर जिले के रामपुरम CAF कैंप में पदस्थ है। कैंप में बुधवार को उसकी नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली (CAF Jawan Suicide Case) मार ली।

 

गोली चलने के बाद साथी जवानों ने सबसे पहले कैंप में ही प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद उसे भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। बताया जा रहा है कि, जवान की हालत खतरे से बाहर है। उसने सुसाइड की कोशिश क्यों की, इसकी वजह पता नहीं चली है।

Most Popular