Baramkela News : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला (Baramkela Janpad Chunav) जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत नायक और पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक घायल हो गए। फिलहाल, विवाद की वजह सामने नहीं आ पाई है, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था।
गौरतलब है कि इस चुनाव में भाजपा (Baramkela Janpad Chunav) को अध्यक्ष पद पर हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी विद्या किशोर चौहान को 13 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार दीपमाला जांगड़े को 12 वोट ही प्राप्त हुए। इस करीबी मुकाबले के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली, जिसके बाद माहौल गरम हो गया।
भाजपा नेताओं के कपड़े तक फाड़े (Baramkela Janpad Chunav)
चुनाव परिणाम घोषित होते ही दोनों दलों के समर्थकों में तीखी बहस शुरू हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यशवंत व कैलाश नायक के शर्ट तक फाड़ दिया।
स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, और प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रख रहा है।

Là một trong những nhà cái phát triển mạnh tại châu Á, slot365 link không ngừng nâng cấp hệ thống để đảm bảo tốc độ truy cập ổn định ngay cả trong giờ cao điểm, giúp người chơi không bị gián đoạn trải nghiệm cá cược. TONY12-30